फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Dead body thrown in the drain after killing the young man

युवक की हत्या कर नाले में फेंका शव

Mon, 20 Jun 2022 12:01 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
Dead body thrown in the drain after killing the young man
लालगंज कोतवाली के केदौरा युवक की हत्या के बाद मौके पर जुटी भीड़। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
लालगंज इलाके के केदौरा गांव निवासी जीतलाल सरोज (38) की हत्या करने के बाद शव गांव के बाहर नाले में फेंक दिया गया। शनिवार शाम वह घर से शौच जाने की बात कहकर निकला था। इसके बाद उसका कुछ पता नहीं चला। रविवार की सुबह नाले में उसका शव मिला। उसके सिर और हाथ में चोट के निशान थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवारीजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

लालगंज कोतवाली के केदौरा गांव निवासी जीतलाल सरोज (38) मजदूरी करता था। शनिवार की शाम वह गांव के बाहर नाले की ओर शौच जाने की बात कहकर घर से निकला था लेकिन, काफी देर बाद भी नहीं लौटा। अनहोनी की आशंका जताते हुए परिजन उसकी खोजबीन करने लगे लेकिन, कुछ पता नहीं चला। रविवार की सुबह जीतलाल का बड़ा भाई हरिश्चंद्र सरोज शौच के लिए नाले की ओर गया था। इस दौरान नाले के करीब ही भाई जीतलाल का शव देख चीख पड़ा।
विज्ञापन

शोरशराबा सुनकर गांव के लोग भी पहुंच गए। जीतलाल के सिर और हाथ में चोट के निशान थे। इस पर लोग हत्या की आशंका जताने लगे। घटना की जानकारी मिलते ही लालगंज पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन करने लगी। मृतक की पत्नी रन्नो देवी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार के लोग घटना को लेकर कुछ भी स्पष्ट नहीं बता पा रहे हैं। उन्होंने जीतलाल की किसी से रंजिश होने से भी इनकार कर दिया। सूत्रों के अनुसार, शरीर के अंदरूनी हिस्सों में आईं चोटों के कारण जीतलाल की मौत हुई है। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी रोहित मिश्र ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है।

दो बेटे व दो बेटियों के सिर से छिन गया पिता का साया
मृतक जीतलाल के दो बेटे व दो बेटियां हैं। उसकी मौत के बाद बेटे धीरेंद्र, केशलाल, बेटी सविता व गेदाऊ के सिर से पिता का साया छिन गया। गांव के लोग भी बच्चों को सांत्वना देते हुए मदद का भरोसा दिलाते रहे। जीतलाल के चार भाई हैं। सभी अलग रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed