फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Dead body of old man found after leaving home for market

Pratapgarh News: घर से बाजार निकले बुजुर्ग का मिला शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
Dead body of old man found after leaving home for market
घर से बाजार के लिए निकले बुजुर्ग दिगंबर वर्मा का शव सतीगंज बाजार में मिला, जिससे सनसनी फैल गई। अंतू थाना क्षेत्र के भवानीपुर ग्राम सभा के बहेलिया पुर निवासी दिगंबर वर्मा 60 मेहतन मजदूरी कर परिवार का गुजर बसर करते थे। परिजनों ने बताया कि अक्सर वह घर से शाम को बाजार जाते और देर रात लौटते थे। सोमवार दोपहर वह घर से बाजार जाने की बात कहकर निकले। देर रात तक वापस न लौटने पर परिजन खोजबीन करने लगे। आधी रात को उनका शव नगर पंचायत के सती गंज बाजार से कुछ दूर पर सड़क के किनारे मिला। परिजनों की सूचना पर अंतू पुलिस मौके पर पहुंची। छानबीन के बाद शव को मोर्चरी भेजा। मृतक के तीन बेटे हैं। उसकी मौत से परिजन सदमे में हैं। बेटे नीरज ने पुलिस को बताया कि पिता शराब पीने के आदी थे। पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद ही हकीकत सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed