{"_id":"65bd59dd9362d64b7b04ae24","slug":"dead-body-of-girl-found-hanging-from-noose-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1005-111731-2024-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: फंदे से झूलता मिला युवती का शव, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: फंदे से झूलता मिला युवती का शव, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन
घर के भीतर युवती ने फंदा लगाकर जान दे दी। सांगीपुर थाना क्षेत्र के गौरही ओरीपुर नौगीर निवासी रेशमा वर्मा (19) शुक्रवार को दोपहर दो बजे घर के अंदर कमरे में गई। उसने छत के चुल्ले में फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। कुछ देर बाद परिजनों ने रेशमा के शव को फंदे से झूलता देखा तो शोर मचाया। परिवार के लोगों ने ग्रामीणों की मदद से शव को फंदे से उतारा। सांगीपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच की। एसओ विवेक मिश्र ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या की बात सामने आ रही है।
सब्जी विक्रेता ने किया आत्महत्या का प्रयास
शहर के जोगापुर कांशीराम कॉलोनी निवासी सब्जी विक्रेता दिनेश कुमार (35) ने शुक्रवार की दोपहर घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। फांसी पर लटकते ही परिवार के लोगों ने उसे देख लिया। गले से फंदा निकालकर उसे मेडिकल कॉलेज लाया गया। संवाद