{"_id":"6594807f45c721e79a0e73dd","slug":"dead-body-of-a-student-preparing-for-police-recruitment-found-hanging-on-a-tree-suspicion-of-murder-pratapgarh-news-c-262-1-sald1012-10149-2024-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे छात्र का पेड़ पर लटकता मिला शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे छात्र का पेड़ पर लटकता मिला शव, हत्या की आशंका
Wed, 03 Jan 2024 03:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Wed, 03 Jan 2024 03:01 AM IST
विज्ञापन
कुंडा कोतवाली के नई बाजार में पेड़ पर फांसी पर लटके छात्र का शव मिलने के बाद जुटी भीड़। संवाद
पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे छात्र नितीश का शव मंगलवार की सुबह घर से कुछ दूर पेड़ पर लटकता मिला। वह घर से दौड़ लगाने के लिए निकला था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई। हालांकि पुलिस पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई का दावा कर रही है।
कोतवाली के जगदीशपुर रहवई नई बाजार निवासी नितीश शुक्ला उर्फ सचिन (19) बीए द्वितीय वर्ष का छात्र था। वह पढ़ाई के साथ ही पुलिस और सेना में भर्ती की तैयारी भी कर रहा था। रोजाना की तरह वह मंगलवार की भोर में घर से दौड़ लगाने के लिए निकला।
करीब सात बजे गांव के कुछ लोगों की नजर बाग में आम के पेड़ पर फांसी के फंदे से लटक रहे युवक पर पड़ी। करीब जाकर देखा तो उसकी पहचान नितीश के रूप में कर घर वालों की खबर दी।
विज्ञापन
जानकारी मिलने पर परिजन संग पुलिस मौके पर पहुंची। परिजन नितीश का शव देख रोने-बिलखने लगे। शव को पेड़ से नीचे उतरवाकर परिजन घर ले गए। मृत छात्र के पिता हरि शंकर शुक्ल और चाचा कृपा शंकर शुक्ल ने नितीश की हत्या की आशंका जताई है।
वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसके दो भाई शिपू और दीपू है, अभी किसी की शादी नही हुई है। चार बहनों में गोली, मोली, काजल और रैया हैं। जिसमे बड़ी बहन गोली की शादी हुई है। उसकी मौत से मां मीना देवी बदहवास दिखी।
पुलिस सूत्रों के अनुसार उसकी मौत फांसी से होने की बात सामने आई है। कोतवाल कमलेश पाल ने बताया पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।