फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Dead body of a student missing for two days was found hanging from a tree

Pratapgarh : दो दिन से गायब छात्र का शव पेड़ से लटकता मिला, बोर्ड परीक्षा देने के लिए मुंबई से आया था ननिहाल

Wed, 21 Feb 2024 05:05 PM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 21 Feb 2024 05:05 PM IST
सार

लालगंज कोतवाली के अनेहरा रामपुरबावली निवासी राजकुमार प्रजापति का बेटा अंकित प्रजापति (17) अपने ननिहाल लीलापुर थाना के मुल्तानीपुर बरगदहिया में नाना रामकृपाल प्रजापति के साथ रहता था। वह ब्राह्मी बालिका इंटर कॉलेज में इंटर की पढ़ाई के बीच पिता के पास मुंबई चला गया।

विज्ञापन
Dead body of a student missing for two days was found hanging from a tree
अंकित प्रजापति। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंबई से इंटर की परीक्षा देने आए छात्र अंकित प्रजापति दो दिन पहले घर से गायब हो गया। बुधवार सुबह उसका शव बाग में पेड़ से लटकता मिला। खबर मिलने के बाद परिजन रोने बिलखने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी है।

विज्ञापन

लालगंज कोतवाली के अनेहरा रामपुरबावली निवासी राजकुमार प्रजापति का बेटा अंकित प्रजापति (17) अपने ननिहाल लीलापुर थाना के मुल्तानीपुर बरगदहिया में नाना रामकृपाल प्रजापति के साथ रहता था। वह ब्राह्मी बालिका इंटर कॉलेज में इंटर की पढ़ाई के बीच पिता के पास मुंबई चला गया। जहां वह फर्नीचर का काम करने लगा। इंटर की परीक्षा के चलते वह 27 जनवरी को ननिहाल आया।

विज्ञापन


परीक्षा की तैयारी के बीच वह 19 फरवरी की सुबह घर से निकला लेकिन शाम तक लौटकर नहीं आया। परिजन उसकी तलाश करने लगे। मामा बाबूलाल प्रजापति ने 20 फरवरी को उसके गायब होने की तहरीर दी। पुलिस गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर छानबीन करने लगी। बुधवार सुबह करीब सात बजे घर से करीब पांच सौ मीटर दूर पड़ोसी गांव संडवा दुबान स्थित ओझा के बाग में अंकित का शव पेड़ की डाल पर बेल्ट के सहारे से लटकता मिला। खबर मिलने के बाद लोगों का मजमा लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ननिहाल के लोग भी मौके पर पहुंचे। उसका शव देखते ही परिजन रोने बिलखने लगे। मृतक के माता-पिता व दोनों बहनें मुंबई में रहते है। उनके आने के बाद शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। मृतक दो बहनों स्वेता व स्वाती से बड़ा था। घटना से मां सरस्वती, नाना रामकृपाल, नानी रामकली का रो-रोकर बुरा हाल है। एसओ नीरज कुमार यादव ने बताया कि घटना से संबंधित हर पहलुओं की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed