फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Dead body of a child missing from home found in the pond, suspicion of murder

Pratapgarh : घर से लापता बालक का तालाब में उतराया मिला शव, हत्या की आशंका

Sun, 21 Jul 2024 12:14 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 21 Jul 2024 12:14 PM IST
सार

लीलापुर थाना के डीहमेहंदी बाबूगंज निवासी स्व. शिवम जायसवाल का दस वर्षीय पुत्र कार्तिक गांव के प्राइमरी स्कूल में कक्षा दो का छात्र था। शनिवार को दोपहर कार्तिक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजनों ने कार्तिक की काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका।

विज्ञापन
Dead body of a child missing from home found in the pond, suspicion of murder
कार्तिक जायसवाल। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

लीलापुर थाना क्षेत्र में एक दिन पहले लापता दस वर्षीय बालक का शव तालाब में उतराया मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बालक की मौत होने से परिजनों में चीखपुकार मच गई। मृतक के परजनों ने किसी से रंजिश होने से इन्कार किया है। मृतक के माता-पिता की तीन साल पहले हादसे में मौत हो गई थी। पुलिस हत्या या हादसा को लेकर भी जांच कर रही है।

विज्ञापन


लीलापुर थाना के डीहमेहंदी बाबूगंज निवासी स्व. शिवम जायसवाल का दस वर्षीय पुत्र कार्तिक गांव के प्राइमरी स्कूल में कक्षा दो का छात्र था। शनिवार को दोपहर कार्तिक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजनों ने कार्तिक की काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। रविवार को सुबह गांव के समीप एक तालाब में उसका शव उतराया मिलने से सनसनी फैल गई।
विज्ञापन


ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकाला और छानबीन के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कार्तिक की मौत की जानकारी परिजनों को हुई तो चीख पुकार मच गई। परिजनों के अनुसार मृतक कार्तिक मंदबुद्धि था और उसके माता-पिता की तीन साल पहले पृथ्वीगंज में सड़क हादसे में मौत हो चुकी है। मृतक के एक बड़ी और एक छोटी बहन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक अपनी दोनों बहनों के साथ चाचा सौरभ व बाबा कल्लू के साथ रहता था। मृतक के चाचा ने बताया कि उसके परिवार की किसी से कोई रंजिश भी नहीं है। परिजनों से पूछताछ के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। उसकी मौत के मामले में पुलिस हत्या व हादसा दोनों पहलुओं पर जांच कर रही है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस कुछ स्पष्ट बता पाएगी। प्रारंभिक जांच में हत्या की पुष्टि नहीं होने पर पुलिस हादसे की आशंका जता रही है। लीलापुर एसओ नरेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कुछ कहा जा सकेगा। परिवार की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed