फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Date for Publication of Voter List Extended for the Fifth Time

Pratapgarh News: पांचवीं बार बढ़ाई मतदाता लिस्ट के प्रकाशन की तिथि

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Date for Publication of Voter List Extended for the Fifth Time
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन की तिथि पांचवीं बार बढ़ा दी गई। अब लिस्ट प्रकाशन की अंतिम तिथि दस जून निर्धारित की गई है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार 21 अप्रैल से 28 मई तक मतदाता लिस्ट का कंप्यूटरीकरण और डुप्लीकेशन से जुड़ा काम किया जाएगा।
विज्ञापन

29 मई से नौ जून तक मतदेय स्थलों की मैपिंग की जाएगी। इसके बाद 10 जून को अंतिम सूची प्रकाशित होगी। इसके पहले कई बार मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन की तिथियों में बदलाव हो चुका है। 15 जनवरी से 22 अप्रैल के बीच चार बार तिथियों को बदला जा चुका है। अब पुन: अंतिम तिथि निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

1148 ग्राम पंचायतों में 86 हजार डुप्लीकेट मतदाता
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से पहले मतदाता सूची तैयार की गई है। 1148 ग्राम पंचायतों में 86,667 डुप्लीकेट मतदाता चिह्नित किए गए थे। सत्यापन के बाद 10.61 लाख मतदाता वैध मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन--
निर्वाचन आयोग ने चिह्नित डुप्लीकेट वोटरों की सूची उपलब्ध कराई थी। 10 जून को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। - विनोद कुमार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed