{"_id":"583336004f1c1b9f71b39939","slug":"custome-mobed-in-bank","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राहकों का हंगामा, बैंक में तोड़फोड़ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राहकों का हंगामा, बैंक में तोड़फोड़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़।
Updated Mon, 21 Nov 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
गिलट बाजार में रविवार को एक ओर एसबीआई के एटीएम से लोग रुपये निकालते रहे तो उससे सटे पीएनबी के एटीएम में कैश न होने पर बंद रहा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंकों में दिनभर लाइन लगाने के बाद भी पैसे न मिलने से परेशान उपभोक्ताओं के सब्र का बांध टूटता जा रहा है। बीओबी रानीगंज में कैश न मिलने से सोमवार को फिर हंगामा हो गया। गुस्साए उपभोक्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। बैंक गेट का शीशा तोड़ दिया। उपभोक्ताओं के उपद्रव को देख शाखा प्रबंधक पुलिस को फोन करते रहे। घंटों बाद बैंक पहुंची पुलिस उपभोक्ताओं के आक्रोश के सामने मौन रही। कैश आने के बाद ही उपभेाक्ता शान्त हुए।
कस्बे के बैंक आफ बड़ौदा की शाखा में पांच दिनों से लगातार पैसा न मिलने से नाराज ग्राहकों ने सोमावर को बैंक गेट का शीशा तोड़कर बैंक कर्मियों के खिलाफ नारेबाजी के साथ गालीगलौज शुरू कर दी। उपभोक्ताओं का गुस्सा देख शाखा प्रबंधक के भी हाथ-पांव फूल गए। आननफानन में पुलिस को फोन करने लगे । ग्राहकों ने बैंक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। परसरामपुर निवासी राकेश तिवारी, रस्तीपुर के नागेंद्र प्रजापति, भटपुरवा के पवन मिश्र, सहित लोगों को आरोप है कि सुबह से ही लाइन में खड़े रहने के बाद भी काउंटर पहुंचने पर कैश न होने की बात बता कर वापस कर दिया जाता है। ग्राहकों ने आरोप लगाया कि मैनेजर अपने चहेतों को मनमानी रकम दे रहे हैं। मैनेजर सहित बैंक कर्मियों पर कमीशनखोरी का भी आरोप लगाया। घंटों बाद जब पुलिस आयी तो गेट खुला। मौके पर पहुंची पुलिस भी उपभेक्ताओं के गुस्सा के आगे बेबस रही।
ग्राहकों का कहना था कि आज बिना कैश लिए वापस नहीं जाएगी। जब मुख्यालय से कैश वैन आई तब जाकर मामला शांत हुआ। इस बाबत शाखा प्रबंधक का कहना है कि 50 लाख कैश की डिमांड की जाती है, लेकिन 3 लाख रुपये ही आते हैं। जिससे ग्राहकों को वितरण नहीं हो पा रहा है। स्टेट बैंक में भी कर्मियों की मनमानी ग्राहकों के लिए मुसीबत बनती जा रही है। इसी तरह बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक जामताली शाखा पौने बारह बजे खुली। नाराज उपभोक्ता के देर से खुलने से हंगामा करने लगे। हंगामा बढ़ता देख शाखा प्रबंधक ने अंदर से गेट का ताला बंदकर पुलिस को अवगत कराया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उपभोक्ताओं को समझा बुझाकर मामला शांत कराया।