{"_id":"5d1cf4e88ebc3e3cb94f82cd","slug":"crooks-fired-on-police-team-for-arrest-pratapgarh-news-ald248472352","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिरफ्तारी के लिए गई पुलिस टीम पर बदमाशों ने झोंका फायर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गिरफ्तारी के लिए गई पुलिस टीम पर बदमाशों ने झोंका फायर
विज्ञापन
लालगंज में पुलिस मुठभेड़ में धराए बदमाश आनन्द सरोज व आरिफ।
- फोटो : PRATAPGARH
गिरफ्तारी के लिए गई पुलिस टीम पर बदमाशों ने झोंका फायर
आरोपियों पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर भेजा जेल
लूट, डकैती व हत्या के प्रयास के आरोपी हैं दोनों बदमाश
अमर उजाला ब्यूरो
लालगंज। वारदात को अंजाम देने की फिराक में बैठे बदमाशों ने घेराबंदी करने पर पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। पुलिस किसी तरह दोनों बदमाशों को दबोचने में कामयाब रही। पुलिस ने हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया। आरोपियों पर पहले से ही लूट, हत्या के प्रयास व डकैती के मामले दर्ज हैं।
लालगंज कोतवाली के दरोगा धर्मेंद्र सिंह व मो. असलम हमराहियों के साथ मंगलवार की रात लगभग नौ बजे वांछितों की गिरफ्तारी के लिए निकले थे। मुखबिर से सूचना मिली कि गहरी मोड़ पर दो बदमाश किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए खड़े हैं। इस पर लीलापुर चौकी प्रभारी शैलेंद्र तिवारी के साथ दरोगा धर्मेंद्र सिंह व असलम की टीम ने गहरी मोड़ पहुंचकर बदमाशों की घेराबंदी शुरू कर दी। पुलिस के पहुंचने पर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। फायर कर बदमाश भागने लगे। इस पर पुलिस ने उन्हें दौड़ाकर दबोच लिया। बदमाशों की पहचान लालगंज के शकूहाबाद निवासी आरिफ पुत्र यूसुफ अली व सगरा सुंदरपुर निवासी आनंद सरोज पुत्र सुखनंदन सरोज के रूप में हुई। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरिफ के पास से तमंचा व कारतूस बरामद किया है। मौके से गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस कोतवाली ले आई। बदमाशों के खिलाफ हत्या के प्रयास व आम्र्स एक्ट के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। बुधवार को दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार तिवारी ने बताया कि पुलिस पर फायर झोंकने वाले बदमाशों के खिलाफ हत्या के प्रयास, लूट, गैंगस्टर व डकैती के कई मामले अलग-अलग थानों में दर्ज हैं।