फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   CRO and ASP raided ARTO office, 11 brokers caught

Pratapgarh News: एआरटीओ कार्यालय में सीआरओ व एएसपी ने मारा छापा, 11 दलाल पकड़े

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2024 04:31 AM IST
विज्ञापन
CRO and ASP raided ARTO office, 11 brokers caught
गडवारा ​स्थित एआरटीओ कार्यालय में दलालों को पकड़ने पहुंचे एएसपी पूर्वी दुर्गेश सिंह व सीआरओ। सं
अंतू के शुकुलपुर स्थित एआरटीओ कार्यालय में शुक्रवार दोपहर सीआरओ राकेश गुप्ता व एएसपी पूर्वी दुर्गेश सिंह ने पुलिस फोर्स के साथ छापा मारा, जिससे भगदड़ मच गई। पुलिस ने दूसरे का काम कराते हुए दलाली करने वाले 11 लोगों को पकड़ लिया। उनके खिलाफ अंतू थाने में एआरटीओ प्रशासन बीके सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज हुआ।
विज्ञापन

एआरटीओ कार्यालय में आम आदमी अपना काम आसानी से नहीं करा सकता। अक्सर आरोप लगता रहा है कि काउंटर पर बैठे लिपिक वाहन व ड्राइविंग लाइसेंस के आवेदकों के कागजातों में कमी निकालकर चक्कर लगवाते हैं। जिसके चलते मजबूर होकर लोग कार्यालय में दखल रखने वाले दलालों के हाथ काम कराने को मजबूर हो जाते हैं।
विज्ञापन

ऐसी शिकायतों के संज्ञान में आने पर जिलाधिकारी संजीव रंजन के आदेश पर सीआरओ व एएसपी पूर्वी ने पुलिस फोर्स के साथ एआरटीओ कार्यालय में छापा मारा। पुलिस ने कार्यालय का गेट बंद कराने के बाद परिसर में मिले लोगों की जांच पड़ताल शुरू कराई। सीसीटीवी कैमरे भी चेक किए। इस दौरान 11 लोग पुलिस के हाथ लगे, जो दूसरों का काम कराने के लिए काउंटर के आसपास मौजूद थे। उनके पास मिले कागजात भी पुलिस ने कब्जे में ले लिए। कर्मचारियों से भी अफसरों ने बातचीत कर पकड़े लोगों के बारे में पूछताछ की। चौकी प्रभारी एआरटीओ को एएसपी ने फटकार लगाई। बाद में सभी को पकड़कर थाने ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंतू थानाध्यक्ष जीतेंद्र सिंह ने बताया कि एआरटीओ प्रशासन की तहरीर पर पकड़े गए महेशगंज के माघी निवासी विश्वनाथ सिंह, कोहड़ौर के अतरसंड निवासी कुलदीप कनौजिया, दिलीपपुर के पिपरी खालसा निवासी विवेक मिश्रा, नगर कोतवाली के मीराभवन निवासी मनोज श्रीवास्तव, अंतू के ककरहा निवासी मोहम्मद शहबाज, कोतवाली देहात के पूरे शुकाल टेऊंगा निवासी जय प्रकाश गुप्ता, कंधई के साल्हीपुर निवासी इमरान खान, नगर कोतवाली के सदर बाजार निवासी अजीत यादव, अजीत नगर निवासी मोहम्मद तस्लीम, चिलबिला के रोहित मिश्रा व सदर बाजार के रहने वाले हीरामणि शुक्ला के खिलाफ बीएनएस के तहत 30 (3) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। एएसपी पूर्वी दुर्गेश सिंह ने बताया कि हिरासत में लिए गए लोग आवेदकों से निर्धारित फीस से अधिक रुपये लेकर काम कराते हैं। कार्यालय में भी लोग जबरन प्रवेश कर दलाली का काम करते हैं। सभी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।
दुकान बंद कर भागे, चहारदीवारी कूदकर हुए फरार
अफसरों ने जिस समय एआरटीओ कार्यालय में छापा मारा, उस समय करीब बीस से अधिक दलालों का जमघट था। अचानक हुई कार्रवाई से अफरातफरी के बीच पीछे की चहारदीवारी कूदकर दलाल भाग निकले। इधर, कार्यालय के आसपास दुकानों का शटर गिराकर भी लोग चले गए। देखते ही देखते कार्यालय के पास सन्नाटा छा गया।
सीसीटीवी फुटेज से चिह्नित होंगे अन्य दलाल, होगी कार्रवाई
एआरटीओ कार्यालय में छापा मारने के बाद एएसपी दुर्गेश सिंह ने निगरानी करने वाले पुलिसकर्मियों को फटकार लगाई। आदेश दिया कि कार्यालय में लगे सीसीटीवी के फुटेज से दलालों को चिह्नित कर कार्रवाई करें।

हथेली पर लिखे थे कोड, पकड़े जाने पर लगे मिटाने
पकड़े गए सात लोगों ने आवेदकों के कामों को अपनी हथेली पर कोड के रूप में लिखा था। पकड़े जाने के बाद हथेली पर लिखे कोड को पसीने की मदद से मिटाने लगे। नजर पड़ने पर पुलिसकर्मियों ने पूछताछ भी की। सूत्रों के अनुसार पकड़े गए लोगों ने कार्यालय के कई लिपिकों का नाम भी बताया है, जिन्हें वे निर्धारित फीस से अधिक रुपये देकर आवेदकों का काम जल्दी कराते हैं।

गडवारा स्थित एआरटीओ कार्यालय में दलालों को पकड़ने पहुंचे एएसपी पूर्वी दुर्गेश सिंह व सीआरओ। सं

गडवारा स्थित एआरटीओ कार्यालय में दलालों को पकड़ने पहुंचे एएसपी पूर्वी दुर्गेश सिंह व सीआरओ। सं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed