फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crisis of police force

जिले में पुलिसकर्मियों की भारी कमी आखिर कैसे मिलेगा अवकाश? 

Fri, 26 Aug 2016 11:33 PM IST
प्रतापगढ़ अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़ अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 26 Aug 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
crisis of police force
सूचना पर पुलिस बल के साथ चेकिंग करते एसपी संजीव त्यागी। - फोटो : अमर उजाला
सीएम ने भले ही श्रीकृष्णजन्म अष्टमी पर पुलिस कर्मियों को दस दिन के अंदर एक अवकाश का तोहफा दिया है, मगर जिले में पुलिसकर्मियाें व दरोगाओं की इतनी कमी है कि उन्हें यह छुट्टी मिलना आसान नहीं है। पहले से ही यहां दरोगा, सिपाही व हेड कांस्टेबल की कमी बनी हुई है।
विज्ञापन


जिले की लगभग 32 लाख आबादी की सुरक्षा के लिए मात्र 876 सिपाही, 388 हेड कांस्टेबल और 45 दरोगा की तैनाती की गई है। जबकि एक हजार सिपाही, सवा छह सौ हेड कांस्टेबल और 175 दरोगा की तैनाती होनी चाहिए। ऐसी दशा में इतनी बड़ी आबादी के बीच शांति व्यवस्था कायम रखना पुलिसकर्मियों के लिए हमेशा चुनौती बना रहता है। जिले में वैसे भी आए दिन पुलिस और पब्लिक के बीच भिड़ंत हो रही है। कुंडा, लालगंज, मानधाता, रानीगंज में पुलिस और पब्लिक में सीधे टक्कर हुई है। जिसमें पुलिस को कई बार भागना पड़ा।
विज्ञापन


होमगार्डों से मदद लेकर किसी तरह व्यवस्था का संचालन किया जा रहा है। इसका असर पुलिसकर्मियों के अवकाश पर भी पड़ेगा। जब संख्या ही पूरी नहीं रहेगी तो अवकाश कैसे देंगे। ऐसी दशा में अगर पुलिसकर्मियों को दस दिन के अंदर एक बार अवकाश दे दिया जाता है तो पुलिसकर्मियों की संख्या बेहद कम हो जाएगी। एसपी प्रतापगढ़ एमपी वर्मा  का कहना है कि एक सिपाही को माह भर में तीन ही छुट्टी देनी है। दस दिन में एक बार। इसलिए कोई दिक्कत नहीं आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed