फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crimr in sagrasunderpur

बैंक में युवक को दबंगों ने पीटकर किया अधमरा

Tue, 28 Jun 2016 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Tue, 28 Jun 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
सगरासुंदरपुर बाजार की बीओबी ब्रांच के भीतर कतार में लगने को लेकर हुई कहासुनी के बाद नाराज दबंगों ने युवक को पीटकर अधमरा कर दिया। जिला अस्पताल में उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।  लालगंज के सगरासुंदुरपुर बाजार में बैंक आफ बड़ौदा की शाखा है।


सोमवार को स्थानीय बाजार निवासी रवि जायसवाल (22) पैसे के लेनदेन के सिलसिले में कतार में खड़ा था। इस बीच एक युवक वहां पहुंचा और बिना लाइन में लगे काउंटर की ओर बढ़ने लगा। रवि ने इस पर आपत्ति व्यक्त की तो वह उससे उलझ गया। कहासुनी के दौरान ही वह रवि से मारपीट करने लगा। इस पर बैंक  के भीतर खड़े लोगों ने बीचबचाव कर मामला शांत करा दिया। इसके बाद वह युवक बाहर चला गया। थोड़ी ही देर बाद वह अपने तीन साथियों के साथ बैंक  के भीतर पहुंचा और कतार में खडे़ रवि को पीटने लगा। दबंगों ने उसे इस कदर पीटा की वह लहूलुहान होकर गिर गया। इसके बाद तीनों आराम से बाहर चले गए। इस दौरान करीब पंद्रह मिनट तक बैंक में अफरातफरी मची रही। घटना के बाद परिजन रवि को स्थानीय अस्पताल ले गए। यहां हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पिटाई करने वाले युवकों की सीसीटीवी फुटेज से तलाश की गई, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने भी मौके पर पहुंच मामले की जांच की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed