फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Yuvki killed in a road accident , ten injured

सड़क हादसे में युवकी की मौत, दस घायल

Sun, 30 Aug 2015 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Sun, 30 Aug 2015 01:33 AM IST
विज्ञापन
Yuvki killed in a road accident , ten injured
कुंडा। पत्नी को लेकर ससुराल जा रहे युवक की बाइक सामने से आ रहे बाइक से टकरा गई। इससे युवक और उसकी पत्नी घायल हो गई। पीछे आ रहे उसके साढ़ू और साली के साथ ही भतीजी भी गिरकर घायल हो गई। वहीं सामने से आ रहा बाइक सवार भी घायल हो गया। लोगों ने पुलिस को सूचना देकर सभी को कुंडा सीएचसी भेजा, जहां युवक को मृत घोषित कर दिया गया। अन्य दुर्घटनाओं में छह और लोग भी घायल हो गए।
विज्ञापन


मानधाता थाना क्षेत्र के विश्वनाथगंज बाजार निवासी राजकुमार यादव (40) अपनी पत्नी माधुरी (38) के साथ शनिवार को कुंडा के फेरई का पुरवा स्थित ससुराल के लिए निकला। रास्ते में उसे पूरे ईश्वर निवासी उसके साढ़ू कुलदीप, उसकी पत्नी अंजू व भतीजी वर्षा (5) भी मिल गईं। सभी जेठवारा में अपने एक अन्य साढू के घर रुके और उन्हें भी ससुराल चलने की बात कही। उनके न आने पर दोनों लोग अपनी-अपनी बाइक से आगे पीछे चलने लगे। महेशगंज थाना क्षेत्र के भवानी का पुरवा गांव के पास राजकुमार सामने से आ रही बेकाबू बाइक से भिड़ गया। हादसे में राजकुमार उसकी पत्नी माधुरी और दूसरी बाइक पर सवार युवक को गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन


उधर पीछे से आ रहे उसके साढ़ू भी बेकाबू बाइक रोकने के चक्कर में गिर गया। इससे पत्नी और भतीजी समेत वह भी घायल हो गया। लोगों ने सभी लोगों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजवाया। कुंडा सीएचसी में जांच के बाद राजकुमार को मृत घोषित कर दिया गया। उसकी पत्नी सहित अन्य लोगों का इलाज किया गया। हादसे की जानकारी होने पर ससुराल के लोग भी मौके पर पहुंच गए। वहीं एक अन्य दुर्घटना में महेशगंज के राजापुर बिंधन निवासी मंजू पत्नी विंध्यवासिनी बाइक से गिरकर घायल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हथिगवां के जहानाबाद निवासी नेहा पुत्री जगतपाल, वहीं की सपना पत्नी भाईलाल टेंपो पलटने से घायल हो गईं। इसके साथ ही शिवबाबू केशरवानी निवासी लालगोपालगंज, सूरज तिवारी सरायसैदखां व साधना मिश्रा पत्नी प्रभात मिश्रा दुलुआमई मानिकपुर आदि भी हादसे में जख्मी हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


शुक्रवार रात ट्रेन से कटकर एक मनोरोगी की मौत हो गई। मानिकपुर थाना क्षेत्र के लाटतारा गांव निवासी चांदबाबू (20) पुत्र सब्बीर देर रात गांव में टहल रहा था। रात में वह घर नहीं लौटा। सुबह परिजनों ने उसकी खोजबीन की तो उसका शव चकोलिया गांव के पास रेलवे ट्रैक पर कटा मिला। लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed