फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   yuvak ko goli maari 1

अझारा में युवक को बदमाशों ने गोली मारी

Thu, 07 Jul 2016 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Thu, 07 Jul 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
yuvak ko goli maari 1
crime
लालगंज कोतवाली के अझारा में बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने कार सवार लोगों को गोली मार दी। गोली लगने से चालक व कार मालिक घायल हो गए। दोनों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। कार मालिक की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जनपद रायबरेली के सलवन थाना क्षेत्र के हरबंश का पुरवा पाहीपुर निवासी राजेश कोरी (35) बुधवार दोपहर अपने साढ़ू रामबाबू के घर लालगंज कोतवाली के महिमापुर गांव जा रहा था। रामबाबू के बेटे की बरीक्षा थी। राजेश कार में बैठा था और चालक मकबूल निवासी रायपुर तियाई लालगंज कार चला रहा था।
विज्ञापन


कार जब अझारा बाजार के करीब पहुंची तो अपाची बाइक से आए दो नकाबपोश बदमाशों ने उस पर फायर झोंक दिया। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े। यह देख बदमाश दूसरा फायर करते हुए भाग निकले। गोली लगने से राजेश और चालक मकबूल घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर लालगंज पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। वहां राजेश की हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मकबूल की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। खबर मिलने पर परिजन राजेश को लेकर रायबरेली चले गए। इस मामले में राजेश की पत्नी नोखा देवी ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed