फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   youth died in road accident

हाईवे पर ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत

Sun, 03 Mar 2019 12:34 AM IST
shailendra Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: shailendra Kumar Updated Sun, 03 Mar 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
लीलापुर (ब्यूरो)। स्थानीय बाजार में लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर ट्रक की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। लालगंज कोतवाली के मेढ़ावां निवासी चिनगू (35) पुत्र दर्शन अपने रिश्तेदार के यहां साहबगंज बाजार में रहता था। वह भिक्षा मांगकर पेट पालता था।
विज्ञापन


शुक्रवार की रात करीब दस बजे वह लीलापुर में वेदप्रकाश उर्फ गुड्डू के घर आई बारात में खाना खाने आ गया। इस बीच लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर इंटर कालेज के सामने अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उसने शराब पी रखी थी। घटना की जानकारी मिलने पर लीलापुर चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे और मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। हादसे में बाद अंधेरे का फायदा उठाकर चालक ट्रक लेकर भाग निकला। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed