{"_id":"5884f0d24f1c1b701bf00943","slug":"women-died-police-arrested-huband","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता की मौत पर पति समेत तीन पर हत्या का केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता की मौत पर पति समेत तीन पर हत्या का केस
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Sun, 22 Jan 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
suside
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फतनपुर थाना क्षेत्र के सिलौंधी में शनिवार को संदिग्ध हालत में विवाहिता की मौत हो गई। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मृतका की मां ने दामाद समेत तीन लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पति को हिरासत में लेकर छानबीन शुरू कर दी।
सिलौंधी निवासी अभय उर्फ नन्हे का विवाह वर्ष 2007 में जौनपुर के मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के रखौली निवासी आरती देवी के साथ हुआ था। शादी के बाद दोनों का दांपत्य जीवन ठीक-ठाक चल रहा था। शनिवार को आरती की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। परिजनों ने आनन-फानन में शव का अंतिम संस्कार कर दिया। घटना की जानकारी मायके वालों को भी नहीं दी। पड़ोसियों से खबर मिलने के बाद आरती की मां चंदा देवी पत्नी तुलसीराम सिलौंधी पहुंची।
बेटी की मौत के लिए वह ससुराल वालों को जिम्मेदार ठहराने लगी। उसने देर रात पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने पति अभय उर्फ नन्हे समेत तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। मृतका के तीन संतान हैं। रविवार को पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर घटना की छानबीन शुरू कर दी। इस बाबत एसओ फतनपुर ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विवाहिता की मौत, पति, देवर और सास पर केस
विवाहिता की संदिग्ध दशा में मौत होने के मामले में अंतू पुलिस ने पति, देवर और सास के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है। हालांकि ससुराल पक्ष के लोगों का दावा है कि विवाहिता लंबे समय से बीमार चल रही थी। अंतू इलाके के छतरपुर शिवाला गांव निवासी हनुमान प्रसाद की शादी नगर कोतवाली के भुइदहा गांव निवासी नन्दलाल की बेटी पूनम देवी (25) के साथ हुई थी। ससुराल में रह रही पूनम की तबियत शनिवार की शाम अचानक खराब होने पर स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया गया।
हालत बिगड़ने पर डाक्टरों ने मुख्यालय के लिए रेफर कर दिया। इलाज के दौरान रविवार की सुबह विवाहिता की मौत हो गई। मायके पक्ष के लोगों ने पूनम की हत्या का आरोप लगाया। पिता नन्दलाल की तहरीर पर अंतू पुलिस ने पति हनुमान प्रसाद, देवर स्वर्ण कुमार और सास राजकुमारी के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।