फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   warning by anti romeo sqad

शोहदों को दी चेतावनी, थमाया रेड कार्ड

Sun, 04 Feb 2018 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Sun, 04 Feb 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
warning by anti romeo sqad
फाइल फोटो
गर्ल्स स्कूल, कॉलेजों के बाहर मंडराने वाले शोहदों की अब खैर नहीं। पुलिस की एंटी रोमियो स्क्वॉड ने अभियान चला इन्हें सख्त चेतावनी दी है। साथ ही रेड कार्ड थमाया। जिन्हें रेड कार्ड थमाया गया उनका नाम, पता और मोबाइल नंबर समेत अन्य विवरण एक रजिस्टर में दर्ज कर लिया गया। साथ ही चेतावनी दी गई कि दोबारा इस तरह के कृत्य में शामिल होते पाए जाने पर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। शहर की चार सर्किलों में गठित एंटी रोमियो स्क्वॉड की टीमों ने शनिवार को एक साथ चारों क्षेत्रों में अभियान चलाया।
विज्ञापन


एएसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि पिछले दिनों वीडियो क्रॉन्फ्रेंसिंग के दौरान मुख्यमंत्री ने जिन महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की थी, उनमें एंटी रोमियो स्क्वॉड भी शामिल था। इसके बाद ही अभियान को और तेज कर दिया गया। चार सर्किलों में गठित चार टीमों ने शनिवार को अपने-अपने क्षेत्र में अभियान चलाया। एएसपी ने बताया कि छेड़खानी की घटनाओं को रोकने के लिए शहर के चार अलग-अलग क्षेत्रों में एंटी रोमियो स्क्वॉड की चार टीमें गठित की गई हैं। प्रत्येक टीम में एक सब इंस्पेक्टर, दो-दो पुरुष और महिला कांस्टेबल शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed