फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   two teeneger died

प्रधानी की रंजिश में दो किशोरों की हत्या

Thu, 17 Nov 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़।
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़। Updated Thu, 17 Nov 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
two teeneger died
न्‍यूूज
हथिगवां थाना क्षेत्र के कैमा गांव में बुधवार रात बधावा के जुलूस के दौरान प्रधानी के चुनाव की रंजिश को लेकर प्रधानपति ने दो किशोरों की गोली मारकर हत्या कर दी। इस दौरान तीन लोग घायल हो गए। फायरिंग के बाद भगदड़ मच गई। लोग चिल्लाते हुए इधर-उधर भागने लगे।
विज्ञापन

 
सूचना पर कुछ देर बाद पुलिस पहुंची। इस दौरान गांव के लोगों ने हंगामा करते हुए घायल और मृत किशोरों के शवों को रोकने का प्रयास किया। रात में सीओ और एएसपी पश्चिमी भी फोर्स लेकर पहुंचे। इस मामले में प्रधानपति, उसके दो भाइयों और एक पूर्व प्रधान के पिता समेत आठ के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास व बलवा आदि की रिपोर्ट दर्ज की गई है। सुबह डीआईजी और एसपी भी गांव पहुंचे। अफसरों को देखते ही ग्रामीणों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। लोगों ने डीआईजी की गाड़ी को तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन तब तक वह आगे निकल गए। हथिगवां थाना क्षेत्र के कैमा गांव में प्रधानी के चुनाव में दूसरे नंबर पर रहे फिरोज अहमद के भाई परवेज अहमद का निकाह गुरुवार को होना था। इसके चलते बुधवार की रात में करीब 10 बजे बंधावा का जुलूस निकाला जा रहा था। गांव में घूमने के बाद जुलूस प्रधान के घर के सामने से निकली गली से होकर जाने लगा। इस दौरान अचानक फायरिंग शुरू
विज्ञापन

हो गई। गोली लगने से आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए। मौके पर भगदड़ मच गई।

घटना में हामिद (14) पुत्र अनवर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। किसी तरह से पुलिस ने गंभीर रूप से घायल राजेंद्र प्रजापति (13) पुत्र लल्लू प्रजापति, मंजूर हलवाई (45), शाबाज अहमद (22) व सरफराज शाह (18) को कुंडा सीएचसी में भर्ती कराया। यहां राजेंद्र को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक उपचार के बाद मंजूर, शाबाज और सरफराज को रेफर कर दिया गया। सूचना पर हथिगवां, कुंडा, मानिकपुर, लालगोपालगंज सहित कई थानों की फोर्स व सीओ के साथ एएसपी पश्चिमी मौके पर पहुंचे। पुलिस के पहुंचने पर लोग जुटे तो फिर से हंगामा होने लगा। बंधावा निकालने वाले लोगों का कहना था कि प्रधानपति, उनके भाई और एक अन्य व्यक्ति ने जुलूस पर गोलियां चलाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed