फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   two person died in road accident

बोर्ड से टकराकर खड्ड में पलटी कार, दो की मौत

Sun, 04 Sep 2016 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़।
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़। Updated Sun, 04 Sep 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
two person died in road accident
न्यूज
कस्बे में लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर शनिवार रात कार हादसे में दो मजदूराें की मौत हो गई। कार सवार दो अन्य मजदूरों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। अनियंत्रित कार रोड किनारे लगे एक स्कूल बोर्ड से टकराने के बाद खड्ड में पलट गई।  मृतक आगरा के रहने वाले थे और ट्रांसफार्मर शिफ्टिंग का काम करने यहां आए थे।
विज्ञापन


लालगंज में 132 केवीए के पाॅवर हाउस में ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्वि का काम चल रहा है। जिस कंपनी के पास इसका टेंडर था, उसके अधिकारियाें ने कानपुर और आसपास के जनपदाें से मजदूरों को यहां भेजा था। शनिवार रात करीब दस बजे पाॅवर हाउस से कार से चार मजदूर लखनऊ-वाराणसी हाईवे से लालगंज कस्बे की ओर आ रहे थे। संगम चौराहे के समीप किसी जानवर को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर हाईवे के किनारे लगे एक स्कूल बोर्ड से टकराई आैर खड्ड में पलट गई। हादसा इतना भयानक था कि कार के परखचे उड़ गए।
विज्ञापन


कार कानपुर के गोविंद की बताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरह सभी को बाहर निकाला और सीएचसी ले गए। यहां आगरा जिले के ऐतमाद्तपुर थाना क्षेत्र के भागूपुर निवासी कमलेश (26) पुत्र रामसनेही जाटव व ओंकार (25) पुत्र सत्ते को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल रमेश कुमार(27) निवासी कानपुर व शैलू(25) पुत्र ओमप्रकाश निवासी फिरोजाबाद को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दुर्घटना की जानकारी पर ठेकेदार पाॅवर हाउस से ेबिना किसी को कुछ बताए भाग निकला। प्रभारी कोतवाल अमित कुमार पांडेय ने बताया कि मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed