फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   two dead body found in river

धोबी घाट पर मिला दो छात्रों का शव

Tue, 18 Oct 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़।
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़। Updated Tue, 18 Oct 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
two dead body found in river
न्‍यूूज
नगर कोतवाली के सिपाहमहेरी के सामने बकुलाही नदी में डूबे दोनों छात्रों का शव मंगलवार की सुबह धोबी घाट पर मिला। जबकि किशोर आशीष का सुराग नहीं लगा। स्थानीय लोगों की मदद से गोताखोर तलाश करते रहे। लेकिन शाम होने के बाद वे भी हाथ खड़े कर दिए। सीओ सिटी ने बताया कि गोताखोरों बुधवार को भी शव की खोजबीन करेंगे।
विज्ञापन


बतादें कि रानीगंज थाना क्षेत्र के रैनीसतखरिया गांव निवासी आशीष सरोज उर्फ रायसाहब (16) पुत्र स्व. जगन्नाथ सरोज, पवन सरोज (14) पुत्र अमलेश सरोज, सोनू सरोज (16) पुत्र राम बहादुर, लालचंद्र सरोज (18) पुत्र रामसमुझ सरोज , रंजन सरोज (15) पुत्र अर्जुन सरोज और कुलदीप सरोज (15) पुत्र गिरधारी सरोज सोमवार को सिपाहमहेरी में बकुलाही नदी पर नहाने पहुंचे। चेकडैम पर नहाने के लिए उतरते ही आशीष डूबने लगा था। उसे बचाने के लिए बारी-बारी से साथी कूदते रहे। जिससे नदी के भंवर में आशीष ,सोनू व पवन सरोज डूब गए। लालंचद्र व कुलदीप को बाहर मौजूद रंजन ने बचा लिया।
विज्ञापन


सोमवार की देर रात तक खोजबीन के बाद भी वे नहीं मिले। मंगलवार की सुबह ग्रामीण फिर नदी में डूबे छात्रों की तलाश करने पहुंचे गए। इस बीच पुलिस प्रशासन के साथ गोताखोर भी पहुंचे। करीब नौ बजे धोबी घाट के पास ग्रामीणों पवन व सोनू का शव खोज निकाला। शव देखते ही कोहराम मच गया। परिजन रोते बिलखते हुए बेहोश हो जाते थे। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शवों को लेकर परिजन घर चले गए। शव घर पहुंचा तो फिर से कोहराम मच गया। आसपास के गांव के लोग भी जमा रहे। दिनभर नदी में डूबे आशीष की तलाश होती रही लेकिन उसका पता नहीं चल सका। अंधेरा होने के चलते गोताखोर भी लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed