फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   53 thousand looted from tiny branch of SBI

एसबीआई की टाइनी शाखा से 53 हजार लूटे

Mon, 28 Aug 2017 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Mon, 28 Aug 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
53 thousand looted from tiny branch of SBI
अमर उजाला ब्यूरो - फोटो : pratapgarh
 शहर के सदर बाजार चौराहे के करीब सोमवार दोपहर बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने स्टेट बैंक की टाइनी शाखा से करीब 53 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। बदमाशों ने संचालक का मोबाइल फोन भी क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लूट को संदिग्ध बताने लगी।
विज्ञापन


नगर कोतवाली क्षेत्र के सदर बाजार निवासी आशुतोष जायसवाल ने स्टेट बैंक से ग्राहक सेवा केंद्र पड़ाव वार्ड में खोल रखा है। सदर चौराहे से कुछ दूरी पर आशुतोष की टाइनी शाखा पर सोमवार को भी रुपये का लेनदेन हो रहा था। करीब तीन बजे रंजीतपुर चिलबिला निवासी महेश पाल पुत्र गंगाराम पाल करीब दस हजार रुपये निकालने पहुंचा था। वह रुपये निकालने के बाद उसे जेब में रखने जा रहा था। तभी दो नकाबपोश बदमाश आए। बदमाशों ने पिस्टल तान दी। एक बदमाश ने महेश के हाथ से 10 रुपये छीन लिए। काउंटर से रुपये देने में आनाकानी करते देख बदमाशों ने पिस्टल आशुतोष को सटा दी। जान संकट पर देख उसने गल्ले में रखे लगभग 43 हजार रुपये बदमाशों को थमा दिए। बदमाश भागने से पहले आशुतोष का मोबाइल क्षतिग्रस्त कर दिया। लूटपाट करने के बाद बदमाश बाइक से सदर चौराहे की ओर भाग निकले। पुलिस पूछताछ के बाद बदमाशों के भागने की दिशा में खोजबीन करने लगी लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लगा। प्रभारी नगर कोतवाल ने बताया कि टाइनी शाखा के आसपास रहने वाले लोग किसी को बाइक से भागते हुए नहीं देखा। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन


टाइनी शाखा के संचालक आशुतोष जायसवाल की मानें तो बाइक सवार दोनों बदमाश रेलवे क्रासिंग की ओर से आए थे। वे अपना चेहरा गमछे से ढक रखे थे। बदमाशों को काउंटर में रुपये होने की जानकारी पहले से थी। जब आशुतोष ने रुपये न होने की बात कही तो बदमाशों ने कहा कि उन लोगों को मालूम है कि काउंटर में रुपये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed