फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   eve teasers burst fire, beaten girl

छात्रा से छेड़खानी का विरोध करने पर मारपीट, तोड़फोड़, फायरिंग,

Fri, 28 Jul 2017 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Fri, 28 Jul 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
बीए की छात्रा से छेड़खानी का विरोध करने और पुलिस से शिकायत करने पर शोहदे उसके घर पहुंच गए। पीड़ित परिवार का आरोप है कि हमलावरों ने दरवाजा तोड़ने के बाद घर में घुसकर मारपीट की। जान बचाने के लिए छात्रा छत पर भागी तो उसे पकड़कर छत से नीचे फेंक दिया। सूचना पर पुलिस पहुंची, मगर हमलावर भाग चुके थे। पुलिस ने नके खिलाफ किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की। पीड़ित ने एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। सहमे परिजनों ने छात्रा के कॉलेज जाने पर भी प्रतिबंध लगा दिया है।
विज्ञापन


अंतू थाना के पूरे बैरीसाल गांव निवासी हरिकेश सिंह की बेटी शिवांगी सिंह बीए की छात्रा है। वह कंप्यूटर सीखने साहबगंज बाजार जाती है। उसके पिता का आरोप है कि गांव में ही एक मुर्गी फार्म पड़ता है। जहां शराबियाें का जमावड़ा होता है। ये लोग उसकी बेटी को देखकर आए दिन फब्तियां कसते हैं। छेड़खानी करते हैं। छात्रा ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। घरवालों ने पुलिस को बताया। आरोप है कि गुरुवार शाम 6 बजे छेड़खानी करने के आरोपी उसके घर पहुंच गए। हमलावर मेनगेट तोड़ते हुए घर में घुस गए। घर में मौजूद छात्रा की मां व उसकी मौसी, बहन व भाइयों की जमकर पिटाई की। जान बचाकर छात्रा छतपर पहुंच गई। एक आरोपी ने छात्रा को छत से नीचे फेंक दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आरोपियों ने फायर करते हुए घर में रखे जेवरात भी लूट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed