{"_id":"5a3d44324f1c1bcf6d8b59c7","slug":"theives-targeted-mla-office-temple-one-day-ago","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक के कार्यालय, मंदिर में चोरी के विरोध में बंद रखीं दुकान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विधायक के कार्यालय, मंदिर में चोरी के विरोध में बंद रखीं दुकान
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Fri, 22 Dec 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
- फोटो : pratapgarah
अपना दल एस के विधायक संगमलाल गुप्ता के कार्यालय और शीतला मंदिर में हुई लाखों की चोरी की घटना से नाराज कटरामेदनीगंज के व्यापारियों ने शुक्रवार को विरोध में अपनी दुकानें बंद रखीं। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर आक्रोश जताया। उधर, पुलिस चोरी के आरोपियों को पकड़ नहीं सकी है।
नगर कोतवाली के कटरामेदनीगंज में अपना दल एस के सदर विधायक संगमलाल गुप्ता का आवास है। बगल में ही प्रतापवासिनी मां शीतला देवी का भव्य मंदिर है। बुधवार की रात चोर सत्तादल विधायक के कार्यालय का ताला तोड़कर एलसीडी, मोबाइल आदि उठा ले गए। सीसीटीव कैमरा टेढ़ा कर दिया। मंदिर में मां की प्रतिमा पर लगे जेवर और दानपात्र तोड़कर रुपये उठा ले गए। गुरुवार सुबह मंदिर के पुजारी प्रवीण मिश्रा को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने विधायक को जानकारी दी। बाद में विधायक ने पुलिस को जानकारी देकर मुकदमा दर्ज कराया। जिसमें करीब पांच लाख रुपये की चोरी की बात कही गई। घटना की जानकारी होने के करीब तीन घंटे बाद नगर कोतवाल मौके पर पहुंचे थे। पुलिस 48 घंटे बाद भी आरोपियों के बारे में जानकारी नहीं जुटा सकी है। उधर, घटना के विरोध में कस्बे के व्यापारियों ने शुक्रवार को अपनी दुकानें बंद रखीं और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर आक्रोश जताया। इस मौके पर सदर विधायक के चाचा रामकिशोर साहू, गोपाल जी साहू, दिनेश साहू, ललितमोहन, कसेरा गुड्डू नेता, लाल जी अग्रवाल, विनोद साहू, विवेक साहू, कालीदीन, राकेश आदि लोग मौजूद रहे। व्यापारियों के प्रदर्शन की खबर सुनते ही कोतवाल मौके पर पहुंच गए।