फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   theft in shop

शराब और टायर की दुकान से लाखों की चोरी

Sun, 29 May 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Sun, 29 May 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
theft in shop
लूट, क्राइम - फोटो : फाइल फोटो
चोर एक ही रात दो दुकानों में से लाखों रुपये की नकदी समेत सामान उठा ले गए। सुबह दुकानदार पहुंचे तो उनके होश उड़ गए। दोनों दुकानदारों की तरफ से तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

स्थानीय कस्बे के प्रेम नगर मोहल्ला निवासी दीपक पांडेय ने टायर की दुकान खोल रखी है। शुक्रवार की रात चोर पीछे से हाते में आए और कमरे में घुसने के लिए सेंध काटी। इसके बाद दुकान में घुसकर 15 टायर, 12 बोरी ट्यूब, और 16 हजार रुपये नकद उठा ले गए। उधर बगल में ही बीयर की दुकान की कुंडी उठाकर चोर अंदर घुस गए। इसके साथ ही बगल में रामधनी निवासी मौली की बीयर की दुकान है। चोर ताला तोड़कर दुकान में घुसे और 62 हजार की नकदी उठा ले गए। सुबह वह दुकान पहुंचा तो ताला टूटा देख सन्न रह गया। इसकी जानकारी उसने अपने आसपास के लोगों को दी। दोनों ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने अज्ञात चोरों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed