फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   theft in shop 1

श्याम बिहारी गली में चोरों का धावा

Mon, 06 Jun 2016 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Mon, 06 Jun 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
theft in shop 1
crime
शनिवार की रात चोरों ने श्याम बिहारी गली में धावा बोला। दो लैपटॉप व पांच ग्राम स्वर्ण धातु चोर ले जाने में कामयाब रहे। घटना की जानकारी दुकानदारों को सुबह हो सकी। लोगों ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घटना के समय तैनात सुरक्षाकर्मी सोते रहे। श्याम बिहारी गली में लवकुश सोनी, सुरेश बहादुर व राकेश ने सर्राफ की दुकान खोल रखी है। शनिवार की रात सभी अपनी दुकानें बंद कर घर चले गए। रात में चोर दरवाजा का ताला तोड़कर भीतर घुसे। चोरों ने आलमारी का भी लाक तोड़ डाला। लवकुश व सुरेश की दुकान से दो लैपटॉप, पांच ग्राम स्वर्ण धातु कीमत पंद्रह हजार रुपये के करीब चुरा ले गए।
विज्ञापन


राकेश की दुकान में चोरों को कुछ नहीं मिला। रविवार की सुबह लोग उठे तो दुकान का ताला टूट देख सन्न रह गए। साथियों की सूचना मिलने पर सभी दुकानदार मार्केट में पहुंचे। घटना की सूचना मिलने पर मकंद्रूगंज चौकी प्रभारी अजीत शुक्ला भी पहुंचे। दुकानों का निरीक्षण करने के बाद चोरी करने वालों की सुरागरशी में पुलिस जुट गई। नगर कोतवाल हरिपाल सिंह यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। रात में जो सुरक्षाकर्मी लगाए गए थ्रे वे चौकी प्रभारी को निरीक्षण में सोते मिले थे। उन लोगों को सचेत करने के बाद चौकी प्रभारी दूसरी ओर गश्त पर चले गए। दुकानदारों ने आधा दर्जन होमगार्ड मार्केट की सुरक्षा के लिए तैनात करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed