{"_id":"5749e1af4f1c1b4407691eb4","slug":"theft-in-shop","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब और टायर की दुकान से लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब और टायर की दुकान से लाखों की चोरी
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sun, 29 May 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
लूट, क्राइम
- फोटो : फाइल फोटो
चोर एक ही रात दो दुकानों में से लाखों रुपये की नकदी समेत सामान उठा ले गए। सुबह दुकानदार पहुंचे तो उनके होश उड़ गए। दोनों दुकानदारों की तरफ से तहरीर दी गई है।
स्थानीय कस्बे के प्रेम नगर मोहल्ला निवासी दीपक पांडेय ने टायर की दुकान खोल रखी है। शुक्रवार की रात चोर पीछे से हाते में आए और कमरे में घुसने के लिए सेंध काटी। इसके बाद दुकान में घुसकर 15 टायर, 12 बोरी ट्यूब, और 16 हजार रुपये नकद उठा ले गए। उधर बगल में ही बीयर की दुकान की कुंडी उठाकर चोर अंदर घुस गए। इसके साथ ही बगल में रामधनी निवासी मौली की बीयर की दुकान है। चोर ताला तोड़कर दुकान में घुसे और 62 हजार की नकदी उठा ले गए। सुबह वह दुकान पहुंचा तो ताला टूटा देख सन्न रह गया। इसकी जानकारी उसने अपने आसपास के लोगों को दी। दोनों ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने अज्ञात चोरों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।