{"_id":"06842bdb826b835952b2cacb30c30fe9","slug":"theft-hindi-news-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से नगदी और जेवर ले उड़े चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर से नगदी और जेवर ले उड़े चोर
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sun, 22 Feb 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
चोरों ने घर से नकदी और लाखों रुपये का सामान उड़ा दिया। शोर पर ग्रामीणों ने चोरों की घेराबंदी की तो वे फायरिंग करते हुए छत से कूदकर भाग निकले। वहीं एक अन्य घटना में चोरों ने बंद मकान खंगाल लिया। महेशगंज थाना क्षेत्र के धमोहन निवासी अवधेश पांडेय अधिवक्ता हैं। वह शनिवार शाम एक तिलक समारोह में शामिल होने जौनपुर गए थे। घर में पत्नी कविता और बच्चे थे। छत पर जाने वाले रास्ते पर दरवाजा नहीं लगा है।
रात में चोर छत के रास्ते घर में पहुंच गए। परिजन बरामदे में सो रहे थे। चोरों ने सभी कमरों के ताले तोड़ डाले और घर से करीब 45 हजार रुपये के साथ उनकी पत्नी और भाइयों की पत्नियों के गहने, कपड़े सहित लाखों का सामान पार कर दिया। खटपट की आवाज पर परिजनों को कुछ शक हुआ। शोर मचा दिया। ग्रामीणों ने चोरों को घेरा तो फायरिंग करते हुए भाग निकले। वहीं संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के मधुसूदन का पुरवा निवासी धर्मराज मिश्र भिलाई में हैं। उनके घर में ताला बंद था। चोर रात में घुसे और अंदर रखे कीमती सामान उठा ले गए। सुबह ग्रामीणों ने ताला टूटा देखा। फोन से सूचना धर्मराज को दी गई है।