{"_id":"407d8113b0eec73c150c6c3d0c58968b","slug":"the-young-woman-in-maternal-life-by-hanging-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मायके में युवती ने फांसी लगाकर दी जान ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मायके में युवती ने फांसी लगाकर दी जान
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Sat, 06 Jun 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
मायके में विवाहिता ने छत के चुल्ले से फांसी लगाकर जान दे दी। उसकी मौत से घर में कोहराम मच गया। विवाहिता के भाई ने पति के खिलाफ मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। घटना उदयपुर थाना क्षेत्र के रांकी गांव की है।
रांकी गांव निवासी चंद्रभान की बेटी पूजा (25) की शादी चार साल पहले रायबरेली के सलोन क्षेत्र में हुई थी। बताया जाता है कि इन दिनों वह अपने मायके में ही रह रही थी। शनिवार की सुबह लगभग चार बजे पूजा ने छत में लगे चुल्ले में रस्सी बांधकर फांसी लगा ली। सुबह उसका शव फंदे से लटकता देखकर घर में रोना-पीटना मच गया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटना की जानकारी तहसीलदार लालगंज को दी। तहसीलदार लालगंज ने पहुंचकर शव का पंचनामा कराया। तब जाकर लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजी जा सकी। मृतका के भाई ने उसके पति पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि पूजा का पति फोन पर नकदी व बुलेट गाड़ी की मांग करता था। इसी वजह से तंग आकर पूजा ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।