फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The fencing of the fenced in the farm, the painful death of the young man by coming into the grip2

खेत में लगाई करंट की बाड़, चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

Wed, 23 May 2018 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Wed, 23 May 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
फसल की सुरक्षा के लिए खेत में तारों के बाड़ में दौड़ाए गए करंट की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। उसका मोबाइल भी गायब था। शव देख इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पड़ोसी के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया। वह घर छोड़कर फरार है।
विज्ञापन


नगर कोतवाली के कादीपुर निवासी ओमप्रकाश गौड़ उर्फ अर्जुन (28) पुत्र लल्लन गौड़ ने सगरा में मकान बनवा लिया था। उसने बालाजी मोटर ट्रेनिंग सेंटर खोल रखा था। कादीपुर में चाचा व उसके परिवार के लोग रहते हैं। सोमवार की रात वह बाइक लेकर कादीपुर स्थित अपने पुराने घर पहुंचा। बाइक घर पर खड़ी करने के बाद वह बाहर निकल गया। गांव में सड़क किनारे अर्जुन के पड़ोसी हरीलाल पाल ने सब्जियां उगा रखी हैं। जंगली जानवरों के साथ ही नीलगायों से फसलों की सुरक्षा करने के लिए उसने खेत के चारों तरफ लोहे के तारों की बाड़ लगा रखा है। अवैध रूप से तारों में करंट दौड़ा दिया था।
विज्ञापन


अर्जुन रात के वक्त बाड़ की चपेट में अर्जुन आ गया। उसका पैर तारों में उलझ गया। करंट से कुछ ही देर में तड़प-तड़पकर उसकी दर्दनाक मौत हो गई। मंगलवार की सुबह लोगोें ने हरीलाल के खेत में अर्जुन का शव देखा। यह खबर घर पहुंची तो लोग रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। परिजन हरीलाल पर हत्या का आरोप लगाने लगे। सूचना मिलने पर नगर कोतवाल मौके पर पहुंचकर छानबीन करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


छानबीन के दौरान अर्जुन का मोबाइल गायब मिला। वह लगातार स्विच ऑफ बता रहा था। थोड़ी ही देर में सीओ सिटी रमेशचंद्र भी मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल का जायजा लेने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में मृतक के पिता लल्लन की तहरीर पर पुलिस ने पड़ोसी हरीलाल पाल के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

डेढ़ साल पहले इकलौते बेटे का किया था धूमधाम से विवाह
नगर कोतवाली के कादीपुर निवासी अर्जुन गौड़ अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। डेढ़ साल पहले उसकी शादी धूमधाम से सीमा के साथ हुई थी। शादी के बाद पूरा परिवार नगर कोतवाली के सगरा में रहने लगा। मृतक के मामा एआरटीओ हैं। उनका शुकुलपुर में मकान है। यहां काफी दिनों तक वह परिवार के साथ रहता रहा। बाद में उसने खुद का मकान बना लिया। उसका पैतृक घर आना-जाना लगा रहता था।

मोबाइल की काल डिटेल निकालेगी पुलिस
नगर कोतवाली के कादीपुर निवासी अर्जुन गौड़ मोबाइल लेकर घर से निकला था। मंगलवार की सुबह शव के पास मोबाइल नहीं मिला। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला। नंबर मिलाने पर मोबाइल स्वीच आफ बता रहा था। सीओ सिटी रमेशचंद्र ने बताया कि मृतक के मोबाइल की काल डिटेल खंगाली जाएगी। मोबाइल का पता लगाने के लिए सर्विलांस पर भी लगाया जाएगा। ताकि आखिरी समय में उसकी किससे बात हुई है, यह पता चल सके।

बटाई पर ले रखा था खेत
सड़क के किनारे करीब मुरली दुबे की जमीन है, जो हरीलाल के घर के बगल है। करीब एक विस्वा में खेत में हरीलाल ने बटाई पर सब्जी की खेती की थी। जंगली जानवरों से फसल की सुरक्षा करने के लिए उसने तारों की बाड़ लगाई थी। रात में रखवाली करने में अक्षम होने के कारण उसने सड़क किनारे से गुजरी 440 वोल्ट की लाइन से कटिया लगाकर बाड़ में करंट दौड़ा दिया था। ताकि फसल की सुरक्षा की जा सके। गांव के लोगों ने उसे कई बार टोका था, लेकिन उसने किसी की बात नहीं सुनी।


बाड़ में दौड़ाए करंट से पहले भी जा चुकी हैं जानें
 खेत में फसलों की सुरक्षा के लिए लगाए गए बाड़ में दौड़ाए गए करंट की चपेट में आने से पहले भी कई जानें जा चुकी हैं। अनगिनत जानवरों की जानें भी चली गई हैं। फसलों की सुरक्षा के लिए लोग दूसरे के जीवन को संकट में डालने से भी नहीं हिचकते।

कंधई थाना क्षेत्र के गोई गांव में खेत में बोई गई फसल की सुरक्षा के लिए बाड़ लगाई गई थी। इसमें रात होते ही करंट दौड़ा दिया जाता था। चार माह पहले बाड़ में उतरे करंट की चपेट में आने से सेवानिवृत्त बिजली कर्मी रमाशंकर यादव की दर्दनाक मौत हो गई थी। बवाल की आशंका को देखते हुए कई थानों की फोर्स पहुंची थी। बाद में पुलिस ने गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया था। हालांकि विवेचना के दौरान पुलिस ने खेल कर दिया। आरोपी बनाए गए लोगों को पुलिस ने अभयदान दे दिया। फसलों की सुरक्षा में लगाया जाने वाली बाड़ अनगिनत मवेशियों के लिए भी काल बन चुकी है। लोगों की जिंदगी भी हमेशा खतरे में रहती है। बाड़ लगाकर करंट दौड़ाने वाले लोगों के खिलाफ न तो पुलिस कोई सख्त कदम उठाती है और न ही बिजली विभाग। इसके चलते लोग फसलों की सुरक्षा के लिए खेतों में लगाए बाड़ में करंट दौड़ाकर खुद चैन की नींद सोते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed