फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   idol found in cracked condition

माहौल बिगाड़ने की कोशिश खंडित कर दी प्रतिमा, तनाव

Sat, 18 Nov 2017 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Sat, 18 Nov 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
सांगीपुर इलाके में अराजकतत्वों द्वारा माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई। मंदिर में घुसकर हनुमान प्रतिमा विखंडित कर दी गई। खबर पर कुछ देर के लिए गांव में तनाव फैल गया। हालांकि ग्रामीणों की सूझबूझ से मामला शांत हो गया। विखंडित प्रतिमा को नदी में विसर्जित कर दिया गया है। मंदिर में शीघ्र ही नई प्रतिमा लगाई जाएगी।


सांगीपुर-लालगंज मार्ग पर देऊम पश्चिम में स्व. गया प्रसाद शुक्ल ने घर के सामने मंदिर कर निर्माण कराया है। मंदिर में पूजा पाठ बिजहड़ी के लालता प्रसाद करते हैं। शुक्रवार को शाम सात बजे पूजा करने के बाद वह घर चले गए। रात में किसी ने मंदिर में घुसकर हनुमान प्रतिमा खंडित कर दी। साथ ही मंदिर में रखा सामान भी इधर उधर फैला दिया। लालता प्रसाद सुबह पंाच बजेे मंदिर में पूजा करने तो प्रतिमा विखंडित देख उनके होश उड़ गए।  जानकारी पर आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए। प्रतिमा विखंडित होने से लोगों में आक्रोश था। खबर पर पुलिस पहुंची। शहर मुख्यायल से गया प्रसाद शुक्ल के पुत्र राजन शुक्ल भी पहुंचे और गांववालों को समझाकर शांत कराया। शीघ्र नई प्रतिमा स्थापित कराए जाने का आश्वासन भी दिया। बाद में विखंडित प्रतिमा को सई नदी में विसर्जित कर दिया गया। यहां से राजन शुक्ल के साथ गांव के कुछ लोग नई प्रतिमा लाने के लिए शहर की ओर रवाना हो गए। प्रतिमा के विखंडित होने के चलते लोगों में पनपे आक्रोश को कुछ देर के लिए देख पुलिस के हाथ पांव फूल गए थे। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रतिमा विखंडित करने वालों की तलाश की जा रही है। उन्होने कहा कि घटना किसी मनोरोगी की करतूत भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed