फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Teenage girl sings in the controversy

बच्चों के विवाद में किशोर ने रेत दिया मासूम का गला

Sun, 25 Jun 2017 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Sun, 25 Jun 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
Teenage girl sings in the controversy
प्रतापगढ़ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
आसपुर देवसरा इलाके के लखनीपुर गांव में शनिवार को बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर किशोर ने चाकू से मासूम का गला रेत दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। झाड़ियों में शव फेंककर भागते समय ग्रामीणों ने आरोपी को दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। मासूम की निर्मम हत्या की खबर से गांव में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। मृत बालक के पिता ने आरोपी के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है।
विज्ञापन


लखनीपुर गांव निवासी राजीव गौड़ का बेटा अंकुश (5) शनिवार दोपहर गांव के कुछ बच्चों के साथ खेल रहा था। इस दौरान बच्चों में विवाद हो गया। सभी घर चले गए। अंकुश भी घर लौट रहा था। तभी दूसरे बच्चों के पक्ष के एक किशोर ने अंकुश को दबोच लिया और उसे झाड़ियों में खींच ले गया। इसके बाद चाकू से उसका गल रेत दिया। थोड़ी देर तड़पने के बाद मासूम की मौत हो गई। उसका शव वहीं फेंककर आरोपी भागने लगा। उसे झाड़ियों से निकलते देख ग्रामीणों को शक हुआ। पास जाकर देखा तो उसके कपड़ों पर खून के छींटे पड़े थे। इस पर लोग भागकर झाड़ियों में पहुंचे।
विज्ञापन


वहां अंकुश की रक्तरंजित लाश पड़ी थी। मासूम का शव देखकर लोगों के होश उड़ गए। खबर फैलने पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए और आरोपी की जमकर धुनाई कर दी। सूचना मिलने पर परिवारीजन भी रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। घटना के पीछे बच्चों के विवाद की मामूली बात सामने आई है, लेकिन इतनी छोटी सी बात के लिए मासूम के खून से हाथ रंग लेने पर हर कोई चकित था। मौके पर पहुंचे देवसरा थानाध्यक्ष ने लोगों से पूूछताछ करने के बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अंकुश के पिता ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed