{"_id":"64bf35f35a26b0809dfffa2b4103838c","slug":"suryagarh-railway-crossing-open-ground-will-gate-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुलेगा सूर्यगढ़ रेलवे क्रासिंग का रास्ता, बनेगा फाटक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खुलेगा सूर्यगढ़ रेलवे क्रासिंग का रास्ता, बनेगा फाटक
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
Updated Sat, 31 Jan 2015 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापगढ़। इलाहाबाद-फैजाबाद रेलखंड पर स्थित सूर्यगढ़ रेलवे क्रासिंग से होकर गए रास्ते का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। रास्ते के लिए संघर्ष कर रहे ग्रामीणों के समर्थन में भाजपा जिला महामंत्री व पूर्व राज्यमंत्री अवधेश मिश्रा भी उतर आए हैं। उन्होंने ग्रामीणों को बंद रास्ते को फिर से खुलवाने का भरोसा दिलाया है। कहा कि जिस रास्ते को रेलवे ने बंद करवा दिया है वह आजादी के पहले से ही बना था। इसी रास्ते से ग्रामीण आते-जाते थे।
अचानक एक हादसे के चलते डेढ़ साल पहले रेल प्रशासन ने रास्ते को ही बंद करवा दिया। उन्होंने अमर उजाला को बताया कि जिस समय रास्ता बंद होने का विरोध ग्रामीण कर रहे थे। वह उस समय भी उनके साथ थे, आज भी संघर्ष में साथ हैं। उन्होंने कहा कि रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा से मिलकर शीघ्र ही बंद रास्ते को खुलवाने का प्रयास करेंगे। इसके लिए क्रासिंग पर गेट बनवाने और सुरक्षा की दृष्टि से गेट मित्र की तैनाती का भी भरोसा ग्रामीणों को दिया है।
गांव के स्कूली बच्चे रास्ते के अभाव में रेल लाइन पार कर स्कूल जाते हैं। ऐसा करना उनकी मजबूरी है। हालांकि अभिभावक भी साथ होते हैं। मगर हर समय तो वे साथ रहेंगे नहीं। ऐसे में किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। मजे की बात यह है कि रेल प्रशासन को ग्रामीणों की समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं है। उनको हादसे के नाम पर डराकर रास्ता बंद करवा दिया।
विज्ञापन
रास्ता खुलवाने की मांग को लेकर सूर्यगढ़ के ग्रामीण 31 जनवरी को रेलमंत्री से मिलने दिल्ली जाएंगे। सांसद कुंवर हरिवंश सिंह के बुलावे पर ग्रामीण दिल्ली जा रहे हैं। वहां पर सांसद ग्रामीणों के साथ मिलकर रेलमंत्री के सामने रास्ते की समस्या रखेंगे।