{"_id":"5843156f4f1c1b8476de599b","slug":"student-death-pratapgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूरे ओझा में छात्र को लाइसेंसी बंदूक से मारी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूरे ओझा में छात्र को लाइसेंसी बंदूक से मारी गोली
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sun, 04 Dec 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर कोतवाली के पूरे ओझा में शनिवार को बाइक से शहर की ओर जा रहे पीबी कॉलेज के छात्र को पड़ोस के लोगों ने लाइसेंसी दोनाली बंदूक से गोली मार दी। हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे इलाहाबाद रेफर कर दिया। घटना की जानकारी के बाद पहुंचे एएसपी पूर्वी, सीओ सिटी ने आरोपी के घर में दबिश दी, लेकिन कोई नहीं मिला। इस मामले में पुलिस ने पिता-पुत्र समेत तीन लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
पूरे ओझा निवासी आकाश ओझा उर्फ अन्नू (18) पुत्र कमलेश उर्फ धुन्ना ओझा पीबी कॉलेज सिटी में बीए द्वितीय वर्ष का छात्र है। शनिवार की सुबह गांव के बाहर मुख्य मार्ग पर बन रहे हनुमान मंदिर के निर्माण के लिए मिले चंदे की रकम को लेकर आकाश के चाचा अखिलेश व दूसरे लोगों से विवाद हो गया। धीरे-धीरे बात बढ़ती चली गई। काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए। कहासुनी के दौरान चंदा देने वालों के साथ रविवार को बैठकर बात करने पर सहमति बन गई। इसके बाद सभी लोग अपने-अपने घर चले गए। करीब साढ़े आठ बजे आकाश उर्फ अन्नू बाइक लेकर शहर की ओर जाने लगा। अभी वह मुख्य सड़क पर पहुंचा था कि तभी पड़ोसी नीरज ने उसे रोक लिया।
यह देख अन्नू बाइक खड़ी कर कमलेश के किराना की दुकान की ओर चला गया। जहां गांव के दूसरे लोग भी खड़े थे। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो इस बीच नीरज अपने पिता की लाइसेंसी दोनाली बंदूक लेकर बाहर निकला। उसके पीछे भाई पंकज व पिता काशी ओझा भी आ रहे थे। नीरज के हाथ में बंदूक देख अन्नू वहां से भागने लगा। तभी नीरज ने फायर झोंक दिया। पीठ में गोली लगते ही अन्नू गिर पड़ा। यह देख भगदड़ मच गई। घायल अन्नू को लेकर गांव का सचिन अस्पताल भागा। सूचना मिलने पर परिजन भी रोते बिलखते अस्पताल पहुंचे। डाक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे इलाहाबाद रेफर कर दिया। घटना की खबर मिलते ही एएसपी पूर्वी स्वामीनाथ, सीओ सिटी शशिशेखर दीक्षित कोतवाली पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। लोगों से पूछताछ के बाद आरोपी बताए जा रहे नीरज के घर पर दबिश दी, लेकिन महिलाओं के अलावा कोई नहीं मिला। मातहतों को आरोपियों को पकड़ने का निर्देश दिया। गांव में तनाव को देखते हुए फोर्स तैनात कर दी गई। इस मामले में घायल अन्नू के बाबा रामसजन की तहरीर पर पुलिस ने काशी ओझा, नीरज व पंकज के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
मंदिर निर्माण के लिए चंदे की रकम को लेकर हुआ था विवाद
सिटी रोड पर पूरे ओझा गांव में मुख्य मार्ग पर ही हनुमान जी का छोटा मंदिर था। ग्रामीणों की मानें तो मंदिर को भव्य बनाने के लिए टेऊंगा के रहने वाले बैंक प्रबंधक ने दस हजार रुपये चंदे के रूप में दिया था। शुक्रवार को प्रबंधक गांव आए और मंदिर का आधा निर्माण देख लोगोें से पूछा था कि रुपये कम पड़ गए हो तो और दिया जाएगा। बस इसी बात को लेकर शनिवार की सुबह गांव के लोग प्रबंधक से मिली रकम की जानकारी करने के लिए नीरज व पंकज से पूछताछ करने लगे। लोगों ने कहा कि मंदिर निर्माण में जितना रुपया खर्च किया गया है। उसका हिसाब दिया जाए। किन-किन लोगों से मंदिर निर्माण के लिए चंदा लिया गया है। इसी बात को लेकर लोगों में कहासुनी हुई थी। ग्रामीणों का कहना है कि अन्नू की बात नीरज को नगवार गुजरी थी।
जान ले लेंगे और जान दे भी देंगे
पूरे ओझा में छात्र आकाश को गोली मारने की खबर मिलने के बाद पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। देखते ही देखते लोगों का मजमा लग गया। एएसपी व सीओ सिटी आरोपी को खोज रहे थे। तभी घायल अन्नू के बाबा रामसजन मौके पर पहुंचे। वह उग्र होकर बोले, साहब इनकी जान ले लेंगे और इसके लिए जान देना पड़ा तो भी पीछे नही हटेंगे। पोते को कुछ हुआ तो आरोपियों का घर फूंक देंगे। यह कहते हुए वह फूट-फूटकर रोने लगे। बोले, अन्नू का कभी किसी से झगड़ा नही रहा। जबकि आरोपियों का विवादों से गहरा नाता रहा है। एक के बाद एक घटनाओं की जानकारी भी अधिकारियों को ग्रामीणों ने दी।
लाइसेंस निरस्त होने का हवा में होता है आदेश
पूरे ओझा में छात्र को गोली मारने की घटना से ग्रामीण काफी आक्रोशित थे। एएसपी समेत अन्य अधिकारियों के सामने बताया कि काशी ओझा सदर तहसील में बैनामा लेखक हैं। अक्सर वह विवादों में रहे हैं। कुछ साल पहले काशी की हरकतों के कारण अधिकारियों ने उसका शस्त्र लाइसेंस निरस्त कर दिया था। बाद में पता नही क्या हुआ जो लाइसेंस निरस्त नहीं किया गया। ऐसे में वह लाइसेंसी बंदूक के दम पर लोगों को धमकाना बंद नही किया।
गोली निकालने के लिए चल रहा आपरेशन
पूरे ओझा निवासी आकाश उर्फ अन्नू ओझा को घायल अवस्था में इलाज के लिए इलाहाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों की मानें तो गोली पीठ में लगी है। आपरेशन के जरिए बुलेट निकाली जाएगी। इसके लिए अस्पताल में देर रात तक तैयारियां होती रहीं।
छात्र को गोली मारने वाले आरोपी का शस्त्र लाइसेंस निरस्त होगा। इसके लिए कोतवाल से रिपोर्ट भेजने को कहा गया है। आरोपियों की तलाश में रिश्तेदारियों में दबिश दी जा रही है।
स्वामीनाथ, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी।