फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Standing in the truck entered the Bolero , five killed

खड़े ट्रक में घुसी बोलेरो, पांच की मौत

Tue, 28 Jul 2015 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Tue, 28 Jul 2015 01:00 AM IST
विज्ञापन
Standing in the truck entered the Bolero , five killed
जहानाबाद/कुंडा। हथिगवां थाना क्षेत्र के जहानाबाद के पास सोमवार भोर में काशी विश्वनाथ का दर्शन कर लौट रहे दर्शनार्थियों से भरी तेज रफ्तार बोलेरो पीछे से ट्रक में जा घुसी। इससे एक ही परिवार के रिश्तेदार समेत पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को कुंडा सीएचसी भेजा। यहां चिकित्सकों ने ड्राइवर की हालत गंभीर देख इलाहाबाद के लिए रेफर कर दिया। जबकि सात वर्ष के बालक को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने पांचों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उनके परिवारीजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन


राजस्थान के जयपुर जिले के तुंगा थाना क्षेत्र के छपरिया गांव निवासी छिताजीत शर्मा अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ अयोध्या के बाद काशी विश्वनाथ का दर्शन करने वाराणसी गए थे। दर्शन के बाद एक स्कार्पियो और बोलेरो से सभी लौट रहे थे। नवाबगंज थाने के पास रात में सभी ने रुककर नाश्ता आदि किया। इस दौरान स्कार्पियो के ड्राइवर ने आराम करने की इच्छा जताई, लेकिन बोलेरो चालक ने आगे चलने की बात कही। इसके बाद फिर से कानपुर की तरफ गाडिय़ां चल पड़ीं। स्कार्पियो आगे-आगे चल रही थी।
विज्ञापन


जबकि बोलेरो उसके पीछे थी। हथिगवां थाना क्षेत्र के जहानाबाद पंडित का पुरवा गांव के पास भोर में करीब चार बजे बोलेरो के चालक भगतलाल मीणा को झपकी आ गई। इससे वह नियंत्रण खो बैठा और अनियंत्रित बोलेरो एनएच टू हाइवे पर खड़े ट्रक में पीछे से घुस गई। कुछ देर बाद वहां पहुंचे हाइवे पेट्रोलिंग के कर्मचारियों ने क्षतिग्रस्त बोलेरो को देखा तो पुलिस को खबर दी। थोड़ी ही देर में बगल गांव के लोग भारी संख्या में मौके पर पहुंच गए। उधर, गाड़ी में पीछे बैठा विष्णु (30) पुत्र क्षिताजीत घायलों को निकालने का प्रयास कर रहा था, लेकिन गाड़ी का गेट ही नहीं खुल पा रहा था। गाड़ी की हालत देख गांव के लोगों की भी हिम्मत नहीं पड़ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में पहुंची पुलिस ने किसी तरह से दरवाजा तोड़कर घायलों को बाहर निकाला। इस दौरान आगे बैठे छिताजीत (50) पुत्र रामशाही, उनकी पत्नी लचलऌ्ली देवी ु(45), बेटा दीनदयाल (35), दामाद मोहनजीत पुत्र गयाशाही व उसके साढू रामचरण की मौत हो चुकी थी। गंभीर रूप से घायल ड्राइवर और सात साल के बच्चे रामनरायण पुत्र मुर्तजा शर्मा को पुलिस ने इलाज के लिए कुंडा भेजा। चिकित्सकों ने ड्राइवर को इलाहाबाद रेफर कर दिया। जबकि रामनारायण को तुरंत छुट्टी दे दी। पुलिस ने आगे जा रही स्कार्पियो के लोगों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे लोगों ने घर पर मौजूद परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed