फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Shop possession, ruckus

दुकान पर कब्जे को लेकर मारपीट, हंगामा

Tue, 30 Jan 2018 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Tue, 30 Jan 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
जिला महिला अस्पताल के करीब घड़ी की दुकान पर मालिकाना हक को लेकर बाप-बेटे व बेटियों के बीच जंग छिड़ गई। मारपीट के बाद हंगामा होने लगा। जिसके चलते वहां भीड़ जमा हो गई। इससे जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस बीच-बचाव करने के बाद दोनों पक्षों को कोतवाली ले गई।
विज्ञापन


नगर कोतवाली के खुशखुशवापुर निवासी मिनहाज ने दो शादियां कर रखी हैं। दोनों पत्नियों की संतान बालिग हैं। कचहरी-चौक मार्ग पर मिनहाज की अजंता वाच कंपनी नाम से घड़ी व चश्मे की दुकान है। जिसे लेकर परिवार में अनबन चल रही है। दुकान का काम मिनहाज की पहली पत्नी के बेटे शाहिद और राशिद देखते हैं। दुकान के संचालन को लेकर मिनहाज की दोनों पत्नियों के बच्चों के बीच विवाद चल रहा है। इसे लेकर मिनहाज कोर्ट चला गया था।
विज्ञापन


मंगलवार को न्यायालय के आदेश का अनुपालन कराने के लिए मकंद्रूगंज चौकी प्रभारी के दुकान पर आने की तैयारी थी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही मिनहाज अपनी दूसरी बीवी और बेटियों को लेकर पहुंचे। उस समय दुकान में ताला बंद था। दुकान पर पहली बीवी के बेटे व बेटी भी मौजूद थीं। दुकान के मामले को लेकर उनके बीच कहासुनी के साथ ही मारपीट होने लगी। हंगामा होते देख वहां तमाशबीनों का मजमा लग गया। सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीच-बचाव कर विवाद शांत कराया। दोनों पक्ष दुकान पर अपना-अपना दावा कर रहे थे। आसपास के दुकानदार भी जुट गए। दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप लगाते रहे। पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली ले गई। चौकी प्रभारी ने बताया कि न्यायालय में मिनहाज ने मुकदमा दायर कर रखा है। जिसका अनुपालन कराने वह मौके पर जा रहे थे। पहले पहुंचे दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed