{"_id":"58a1f8c74f1c1b5833d84fde","slug":"shoot-to-doctor-serious-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़ में डाक्टर समेत तीन को मारी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रतापगढ़ में डाक्टर समेत तीन को मारी गोली
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Mon, 13 Feb 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
news
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लालगंज कोतवाली के खरगपुर गांव में सोमवार को नाली को लेकर हुए विवाद में पड़ोसियों ने डॉक्टर को गोली मार दी। बचाने दौड़ी पत्नी व भाई पर भी फायर झोंक दिया। इससे तीनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सभी को जिला अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज करने के बाद उन्हें इलाहाबाद रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पहुंची पुलिस हमलावरों की तलाश में जुट गई है।
लालगंज कोतवाली के खरगपुर निवासी राजकरन मिश्र (50) पेशे से चिकित्सक हैं। घर के करीब बनी नाली को लेकर सोमवार की सुबह उनकी पड़ोसियों से कहासुनी हुई थी। गांव के लोगों के बीच बचाव पर दोनों पक्ष शांत हो गए। शाम को राजकरन अपने घर के बाहर बैठे थे। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोसी अवध नारायण पांडेय व उनका बेटा अनूप सिंह असलहा लेकर पहुंचे और राजकरन को गोली मार दी।
फायर की आवाज सुनकर घर से पत्नी संतोष मिश्र (48) और बड़े भाई श्यामकरन मिश्र (रिटायर्ड ग्राम पंचायत अधिकारी) बाहर दौड़े। हमलावरों ने उन्हें भी गोली मार दी। फायर की आवाज सुनकर गांव के लोग दौड़े। लोगों के बीच-बचाव पर हमलावर वहां से हटे। गोली लगने से घायल तीनों लोगों को परिवार के लोग जिला अस्पताल लाए। जहां उनकी हालत गंभीर देख डाक्टरों ने इलाहाबाद रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस के हाथ तीन खोखे लगे। पुलिस ने उसे अपने कब्जे में ले लिया। लालगंज कोतवाल ने बताया कि घायलों की हालत ठीक है। हमलावरों की तलाश में दबिश दी जा रही है। एएसपी पश्चिमी नंीरज पांडेय ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। हमलावरों की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।