फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   school pr police ki najar

स्कूलों पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर

Tue, 26 Jul 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Tue, 26 Jul 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
school pr police  ki najar
पु‌लिस - फोटो : ब्यूरो
डीजीपी के नए फरमान के बाद  जिले के नामचीन स्कूलों पर अब पुलिस की पैनी नजर होगी। पहले खुफिया विभाग स्कूलों की सुरक्षा व्यवस्था की टोह लेगी। इसके बाद कॉलेजों के इर्द-गिर्द  पुलिसकर्मी नजर रखेंगे। खासकर, छेड़छाड़ की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस शोहदों पर शिकंजा कसेगी। प्रदेश के पुलिस महानिदेशक जावीद अहमद ने आंतकी वारदातों के साथ ही स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ हो रही घटनाओं को रोकने के लिए दिशा-निर्देश जारी किया है। अब, नामचीन स्कूलों में छात्रों की सुरक्षा को लेकर क्या तैयारी है, इस पर पुलिस को अधिक ध्यान देने के लिए कहा गया है। खासकर, प्रतिष्ठित स्कूलों में छात्र- छात्राओं की संख्या अधिक रहती है।
विज्ञापन


आईजी के निर्देश पर जनपद में करीब दो सौ के आसपास कॉलेज चिन्हित किए गए हैं। उस क्षेत्र व कॉलेज की सुरक्षा की हकीकत खंगालने के बाद खुफिया विभाग अधिकारियों को अपनी रिपोर्ट भेजेंगे। साथ ही उन कॉलेजों की सूची तैयार की जाएगी। जहां अधिक खतरे की आशंका होगी। किसी अप्रिय घटना से निपटने के लिए कॉलेज संचालकों को खुफिया विभाग व फायरब्रिगेड की टीम सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण सुझाव देगी। जिन कॉलेजों में चहारदीवारी के साथ गेट नहीं लगा होगा, वहां गेट लगवाया जाएगा। सीसीटीवी, विद्युत व्यवस्था व सुरक्षा के लिए गार्ड की तैनाती कराई जाएगी। रिपोर्ट मिलने के बाद ऐसे कॉलेजों के इर्द-गिर्द पुलिसकर्मी सादी वर्दी में मुस्तैद रहेंगे। कॉलेज बंद होने व खुलने के समय पुलिसकर्मी शोहदों व छात्राओं से अश्लील हरकत करने वालों पर भी शिकंजा कसेंगे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed