फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Saraf shot dead

सर्राफ की गोली मारकर हत्या

Tue, 02 Jun 2015 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Tue, 02 Jun 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
Saraf shot dead
मंगलवार रात दुकान बंदकर घर जा रहे सर्राफ की बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। जेवरात से भरा बैग लूट ले गए। जनपद जौनपुर के महाराजगंज थाना क्षेत्र के राजा बाजार निवासी संदीप सोनी (28) की पट्टी कोतवाली के रेड़ीगारापुर में आभूषणों की दुकान है। मंगलवार की रात करीब सवा आठ बजे वह अपनी दुकान बंद कर बाइक से घर जा रहा था। बैग में जेवरात भी ले रखे थे। वह जैसे ही कठार नाले के पुल के करीब पहुंचा कि उसी समय दो बाइक से आए चार बदमाशों ने उसे गोली मार दी।
विज्ञापन


 गोली लगते ही वह गिर पड़ा। इसके बाद बदमाश बाइक में रखा गहनों से भरा बैग लेकर भाग निकले। आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी पट्टी व जौनपुर पुलिस को दी। कुछ देर तक दोनों जिलों की पुलिस सीमा विवाद में उलझी रहीं। बाद में पता चला कि घटना क्षेत्र जौनपुर जनपद की सीमा में है। इस बाबत एएसपी पूर्वी अखिलेश्वर पांडेय ने बताया कि सर्राफ की हत्या जौनपुर जनपद में हुई है। बदमाशों को पकड़ने के लिए पट्टी और आसपुर देवसरा पुलिस को भी अलर्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed