{"_id":"6b088c98ad289b33a10ac3d1","slug":"allegation-of-encroachment-on-a-jhajjar-news-c-199-1-sroh1006-164407-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"400 गज के प्लाॅट पर कब्जे का आरोप, एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
400 गज के प्लाॅट पर कब्जे का आरोप, एफआईआर
विज्ञापन
जींद। अहिरका में नरवाना रोड पर करीब 400 वर्ग गज जमीन पर अवैध कब्जा करने, पेड़ काटने और चारदीवारी तोड़ने के आरोप में सदर थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। शास्त्री नगर निवासी पूर्व सैनिक राजेंद्र की शिकायत पर राजेश कुमार और उसके साथियों को आरोपी बनाया गया है। थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
राजेंद्र ने एफआईआर में बताया कि उनके पिता ने करीब 27 वर्ष पहले गांव अहिरका के अंतर्गत नरवाना रोड पर यह प्लाट खरीदा था। इसकी रजिस्ट्री 21 सितंबर 1999 को तहसील कार्यालय में वसीका नंबर 1701 के तहत दर्ज है। जमीन तीन भाइयों राजेंद्र, विजेंद्र और जयपाल के नाम थी और अब उनके हिस्से में आई हुई है। इसका कुछ हिस्सा नरवाना रोड के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित हुआ था, जिसका उन्हें मुआवजा भी मिल चुका है।
उन्होंने आरोप लगाया कि 23 जून 2026 को राजेश कुमार कुछ अन्य लोगों और राजस्व विभाग के कर्मचारियों के साथ उनकी अनुपस्थिति में जमीन की निशानदेही करवाने पहुंचा। आरोप है कि इस दौरान जमीन में लगे 10 से 15 कीकर और शीशम के पेड़ काटकर ले गए। इसके बाद राजेश कुमार 10-15 अन्य लोगों के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली और जेसीबी लेकर पहुंचा और जमीन की चारदीवारी व निर्माण तोड़ दिया। जमीन पर मिट्टी डालकर कब्जा भी कर लिया गया।
विज्ञापन
राजेंद्र के अनुसार उन्हें घटना की जानकारी कुछ दिन बाद मिली। पड़ोसी के घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से आरोपियों की पहचान होने का दावा किया गया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि राजेश कुमार उन पर प्लाट सस्ते दामों पर बेचने का दबाव बना रहा है।