{"_id":"5791184a4f1c1b2d33c4be80","slug":"sabji-vikreta-ko-chaku-maari","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब्जी विक्रेता पर चाकू से हमला, गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सब्जी विक्रेता पर चाकू से हमला, गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Fri, 22 Jul 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
crime
बुधवार की रात शहर में दो स्थानों पर चाकूबाजी की घटनाएं र्हुइं। जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दूसरी ओर हमला करने आए चार लोगों को नागरिकों ने दौड़ाकर पीटा। नगर कोतवाली के रहमान गली विवेक नगर निवासी महताब (22) पुत्र यासीन सब्जी विक्रेता है। बुधवार की देर रात सब्जी मंडी में अपनी दुकान बंदकर वह घर जा रहा था। चांद तारा मस्जिद के करीब दो बाइक पर सवार होकर चार लोग पहुंचे और उस पर चाकू से हमला बोल दिया। शोरशराबा सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े।
लोगों को आते देख हमलावर भाग निकले। गंभीर रूप से घायल महताब को लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने पर परिजन भी पहुंच गए। इस मामले में महताब की तहरीर पर पुलिस ने अंकित सिंह निवासी शिवमंदिर गली पल्टन बाजार, रवि व मोनू व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। दूसरी घटना बलीपुर में हुई। शिवम अपनी दुकान के बाहर खड़ी बाइक पीछे कर रहा था। तभी वहां पहुंचे चार लड़कों ने उसे मना किया। विरोध करने पर युवकों ने उस पर हमला बोल दिया। उसकी चीख सुनकर दूसरे लोग दौड़ पड़े। हमलावरों ने उन पर चाकू से हमला करने की कोशिश की। जिसे लोगों ने छीन लिया और हमलावरों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची, लेकिन हमलावर भागने में कामयाब रहे।