{"_id":"23e671051b4e4bb5a081339af81d5645","slug":"railway-porter-attacked-by-iron-chains-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे पोर्टर पर लोहे की चेन से हमला, घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेलवे पोर्टर पर लोहे की चेन से हमला, घायल
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Tue, 17 Mar 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
पद्मावत एक्सप्रेस में सवारी बैठाने के चक्कर में एक रेलकर्मी ने अपने साथी पोर्टर पर लोहे की चैन से हमला कर दिया। इस हमले में पोर्टर घायल हो गया। घटना तूल पकड़ती इसके पहले ही अधिकारियों ने हस्तक्षेप करके मामले को शांत करा दिया। प्रतापगढ़ से दिल्ली जाने वाली पद्मावत एक्सप्रेस के जनरल कोच में बाक्स पोर्टर शिवमूर्ति सवारी बैठा रहा था। इसको लेकर कैरेज एंड वैगन के कर्मचारी हरिकेश से उसका विवाद हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हरिकेश ने लोहे की चैन से उसके सिर पर वार कर दिया।
चैन आंख के ऊपर हिस्से पर लगी और खून की धार निकलने लगी। घटना को देख रहे रेलकर्मी घबरा गए। हमला करने के बाद हरिकेश वहां से भाग लिया। घायल शिवमूर्ति की मरहम पट्टी कराई गई। घटना की जानकारी आलाअफसरों को न होने पाए इसके लिए अधिकारियों ने मामले को दबा दिया। क्रू कंट्रोलर श्यामशंकर ने बताया कि हरिकेश और शिवमूर्ति के बीच सवारी बैठाने को लेकर विवाद हुआ था। हरिकेश ने चेन से शिवमूर्ति को मार दिया।