फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Psychiatric wounds, half a dozen people including soldiers were injured

मनोरोगी ने दरोगा, सिपाही समेत आधा दर्जन लोगों को किया घायल

Mon, 04 Jun 2018 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Mon, 04 Jun 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
चौक-कचहरी मार्ग पर जीआइसी के सामने एक मनोरोगी ने धारदार हथियार से हमला कर दरोगा-सिपाही समेत आधा दर्जन लोगों को घायल कर दिया। सभी का अस्पताल में इलाज कराया गया। सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्र्मी किसी तरह उसे दबोचकर अस्पताल ले आए। जहां से डाक्टरों ने उसे इलाहाबाद रेफर कर दिया।  
विज्ञापन


कुंडा क्षेत्र के भवानीगंज लवाना गांव निवासी कल्लन मनोरोगी है। सोमवार को वह भटकते-भटकते जीआइसी इंटर कॉलेज के पास पहुंच गया। उसके हाथ में धारदार हथियार था। जो भी सामने से गुजर रहा था, उस पर वह हमला कर दे रहा था। उसने डायल हंड्रेल के दरोगा, मकंद्रूगंज पीआरबी के सिपाही लालजी कनौजिया, चीता मोबाइल के सिपाही विकास व सरायदली गांव निवासी अमरेश सिंह, लालती देवी समेत आधा दर्जन लोगों को घायल कर दिया। सभी का जिला अस्पताल में इलाज कराया गया। मनोरोगी को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से डाक्टरों ने इलाहाबाद रेफर कर दिया।  
विज्ञापन


ट्रक की टक्कर से बाइक सवार वृद्धा की मौत
 इलाहाबाद-प्रतापगढ़ राजमार्ग पर सराय सागर गांव के पास स्थित पेट्रोल टंकी के पास अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार वृद्धा की मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा उसका बेटा व बीच में बैठी नातिन जख्मी हो गई। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। घटना की जानकारी मिलने पर घर में कोहराम मच गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर कोतवाली के सिटी निवासी निवासी तफीरुल निशा (60) पत्नी इस्लाम अली अपने बेटे असलम के साथ बेटी के घर सोराव गई थीं। सोमवार शाम को लौटते समय असलम अपनी बहन की बेटी आलिया को साथ में लेकर घर लौट रहा था। सराय सागर के पास ट्रक की टक्कर से तीनों घायल हो गए। मौके मौजूद लोगों ने ट्रक चालक को पकड़ लिया। सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक व ट्रक को कोतवाली भेज दिया। घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान तफीरुल निशा की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed