फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Principal asked for 10 lakhs on the phone

प्रधानपति से फोन पर मांगी 10 लाख की रंगदारी

Thu, 29 Nov 2018 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Thu, 29 Nov 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
Principal asked for 10 lakhs on the phone
प्रतापगढ़। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो; प्रतापगढ़।
 प्रधानपति को फोनकर सद्दाम नाम के व्यक्ति ने 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। रंगदारी न देने पर लखनऊ में गोली मारने की बात कही गई। पहले तो इसे हल्के में लिया गया। बाद में दोबारा फोन आने पर सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने उन्हें 24 घंटे सुरक्षा के लिए घर पर पहरा बैठा दिया है।  
विज्ञापन



जेठवारा थाना क्षेत्र के डेरवा निवासी सजनलाल गुप्ता पूर्व प्रधान हैं। इस बार उनकी पत्नी गुड्डी देवी सबलगढ़ ग्राम पंचायत की प्रधान हैं। 26 नवंबर को सजनलाल के मोबाइल पर 2021 नंबर से फोन आया। फोन पटर अपना नाम सद्दाम बताने वाले शख्स ने प्रधानपति से दस लाख रुपये की रंगदारी मांगी। न देने पर दो दिन के अंदर प्रधान गुड्डी देवी को जान से मारने तथा सजनलाल को 30 नवंबर को होने वाली राजाभैया की रैली में लखनऊ में जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन



सजनलाल ने इसे किसी की शरारत समझते हुए ध्यान नहीं दिया।द 27 नवंबर को फिर 2444 नंबर से फिर उसी सद्दाम का फोन आया कि पैसे का इंतजाम करो। पैसा कहां लाना है इसे फोन पर बाद में बताया जाएगा। दोबारा फोन आने से घबराए सजनलाल ने मामले की तहरीर जेठवारा थाने में दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसओ जेठवारा ने प्रधान की सुरक्षा में एक पुलिसकर्मी घर पर तैनात कर दिया है। इधर प्रधानपति सजनलाल ने इस घटना के बारे में पूर्व कैबिनेट मंत्री रघुराज प्रताप सिंह राजाभैया को भी जानकारी दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed