{"_id":"dce04795031a06ed2a414ec4d20470d4","slug":"pratapgarh-student-shot-dead-in-suicide-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" प्रतापगढ़ में छात्र ने गोली मारकर जान दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रतापगढ़ में छात्र ने गोली मारकर जान दी
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Sun, 20 Dec 2015 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंडा (प्रतापगढ़)। सरयू नगर में शनिवार सुबह हिमांशु केशरवानी (22) ने घर में रखी लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारकर जान दे दी। वह बीएससी का छात्र था।
हिमांशु पुत्र मनोज केशरवानी एनटीपीसी ऊंचाहार से बीएससी कर रहा था। कुछ दिनों से पढ़ाई को लेकर घरवालों से उसका विवाद चल रहा था। शनिवार की सुबह भी इसी बात को लेकर परिजनों से विवाद हुआ। थोड़ी देर में हिमांशु अपने कमरे में गया और लाइसेंसी बंदूक को खिड़की के सहारे लगाकर सीने पर गोली मार ली। फायर की आवाज सुनकर परिजन उसके कमरे में आए तो उसे खून से लथपथ देखकर सन्न रह गए। जल्दबाजी में गाड़ी से उसे कुंडा सीएचसी ले जाया गया।
सीएचसी में चिकित्सकों ने उसकी जांच की तो उसकी मौत हो चुकी थी। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। शव घर लाकर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, घटना के बारे में परिजन कुछ भी बोलने के लिए तैयार नहीं है। चर्चा है कि वह परीक्षाओं की तैयारी के लिए बाहर जाना चाहता था जिसके लिए घर वाले तैयार नहीं थे।