{"_id":"a732e64b75eff6d6fef751890b7b0392","slug":"pratapgarh-crime-news-hindi-news-47","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारात में पहुंच गई पहली पत्नी, दूल्हे और बारातियों की जमकर धुनाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बारात में पहुंच गई पहली पत्नी, दूल्हे और बारातियों की जमकर धुनाई
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Thu, 03 Mar 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगापार के बहरिया में बुधवार रात बारात में जमकर हंगामा हुआ। बारात जनवासे से द्वारचार के लिए निकलने वाली थी तभी तीन युवतियां पहुंचीं और दूल्हे से भिड़ गईं। यह देख बाराती हैरत में पड़ गए लेकिन कुछ ही देर में उन्हें पता चल गया कि युवतियों में एक दूल्हे की पहली पत्नी है, जो पति की दूसरी शादी से नाराज है। यह बात लड़की पक्ष तक पहुंच गई। फिर तो दूल्हे समेत बारातियों को बंधक बनाकर धुनाई की गई। आखिरकार वर पक्ष ने गलती मानते हुए लड़की पक्ष को अब तक खर्च की गई रकम देकर पीछा छुड़ाया। शादी टूटने के बाद युवतियां भी लौट गईं।
प्रतापगढ़ के अंतू का एक युवक लखनऊ में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है। दो साल पहले उसने लखनऊ की एक युवती से शादी कर ली। शादी के बाद कुछ दिन तो सब कुछ सही चला लेकिन बाद में दोनों में अनबन हो गई। मामला अदालत तक पहुंच गया। इसी बीच युवक गांव प्रतापगढ़ लौटा। यहां युवक की शादी उसके पिता ने बहरिया की एक लड़की के साथ तय कर दी। इसकी भनक युवक की पहली पत्नी को लग गई।
बुधवार को पूरे धूमधाम से बारात आई थी। तभी पहली पत्नी अपनी बहनों के साथ बहरिया थाने पहुंची और शादी रुकवाने की गुहार लगाई लेकिन थाने से उसे भगा दिया गया। तब युवती बहनों के साथ जनवासा पहुंच गई। वहां पति को सेहरा में देख भड़क गई। जिसके चलते जनवासे में हंगामा मच गया। जानकारी पाकर लड़की पक्ष के लोग आ गए। माजरा समझने के बाद तो लड़की पक्ष के लोग आगबबूला हो गए। दूल्हे समेत बारातियों को बंधक बना लिया गया। कमरे में बंद कर जमकर धुनाई हुई। इसके बाद मामला शादी में खर्च रकम के भुगतान पर सुलझा।