{"_id":"4ba76d60f6a4f566316e88837f459f91","slug":"pratapgarh-crime-news-hindi-news-45","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट में नाकाम बदमाशों ने लगा दी कार में आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूट में नाकाम बदमाशों ने लगा दी कार में आग
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Thu, 03 Mar 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
मिर्जापुर मार्ग पर बृहस्पतिवार रात ट्रांसपोर्टर को लूटने में नाकाम बदमाशों ने कार में ही आग लगा दी। प्रतापगढ़ से आया ट्रांसपोर्टर मेजा के कारोबारी से रकम वसूलने के बाद कार से वापस लौट रहा था तभी बदमाशों ने ओवरटेक कर रोकने के बाद लूट की कोशिश की। खतरा भांपकर ट्रांसपोर्टर गाड़ी से उतरकर भागा तो लूट में नाकामी से बौखलाए बदमाशों ने कार में आग लगा दी। कुछ देर बाद पहुंची पुलिस ने चौतरफा घेराबंदी कराई मगर बदमाशों का पता नहीं चल सका। पुलिस मान रही है कि किसी से मुखबिरी मिलने पर बदमाश पीछे लगे थे।
प्रतापगढ़ स्थित साजिद रोडलाइंस के मालिक मुजीब अहमद ने अपने छह ट्रक मेजा स्थित कमल ट्रांसपोर्ट में लगा रखे हैं। इन ट्रकों को भटौती क्रशर प्लांट से गिट्टी की लोडिंग में लगाया गया है। मुजीब हर महीने हिसाब करने और पैसे लेने आते हैं। वह बृहस्पतिवार शाम मेजा में कमल ट्रांसपोर्ट पहुंचे। वहां से दो लाख रुपये लेकर मुजीब रात करीब सात बजे अपनी इंडिगो विस्टा कार में प्रतापगढ़ के लिए रवाना हुए। वह मेजा रोड रेलवे ओवरब्रिज के आगे कठौली गांव के निकट पहुंचे तभी पीछे से दो बाइक पर चार नकाबपोश बदमाशों ने घेर लिया।
एक बाइक दाहिने और दूसरी बाइक सवार बदमाशों ने बाएं साइड से आकर मुजीब को कार रोकने का इशारा किया। लूट का खतरा देख साजिद ने कार रोकी और बैग लेकर पैदल ही सड़क से सटे बाग की तरफ भाग गए। रकम लूटने में नाकाम बदमाशों ने साजिद की कार को ही आग के हवाले कर दिया। फिर बदमाश मिर्जापुर मार्ग पर करछना की तरफ बढ़ गए। कुछ देर में खबर पाकर मेजा रोड चौकी प्रभारी मनमोहन मिश्र के साथ एसओ तारकेश्वर राय वहां पहुंच गए। दमकल दस्ता भी बुला लिया गया। पुलिस ने करछना और नैनी पुलिस को भी सूचना देकर वाहन चेकिंग कराई लेकिन लुटेरों के बारे में नहीं पता चल सका।