{"_id":"23cf9ee4e533c8fc10cb9d6da9410d59","slug":"pratapgarh-crime-news-hindi-news-44","type":"story","status":"publish","title_hn":"किराने की दुकान में सेंध लगा लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किराने की दुकान में सेंध लगा लाखों की चोरी
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Thu, 03 Mar 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरों ने सेंध लगाकर किराने की दुकान से सवा लाख का सामान पार कर दिया। घटना की जानकारी होने पर बाजार में हड़कंप मच गया। पीड़ित दुकानदार ने पुलिस से शिकायत की है।
मानधाता थाना क्षेत्र के अलीपुर निवासी संदीप कुमार ने गांव के ही बाजार में किराने की दुकान खोल रखी है। बुधवार को वह दुकान बंद कर घर चला गया। रात में चोर दुकान के पीछे से सेंध लगाकर भीतर घुस गए। चोर तीन गैस सिलेंडर, सामान और गल्ले में रखे आठ हजार रुपये लेकर फरार हो गए।
गुरुवार की सुबह संदीप अपनी दुकान पहुंचा तो सन्न रह गया। दरवाजा खोलकर भीतर घुसा तो सारा सामान अस्त-व्यस्त नजर आया। सेंध लगी देख उसने शोर मचाया। इस पर बाजार के लोग जुट गए। दुकान में सेंध लगी देख सभी सन्न रह गए। पीड़ित दुकानदार के मुताबिक करीब सवा लाख का सामान चोर पार कर ले गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।