{"_id":"f4a6872eb070b00aa1b41a6c8ff9889e","slug":"pratapgarh-crime-news-hindi-news-32","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने पर हमला मामले में एएसपी पश्चिमी सस्पेंड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
थाने पर हमला मामले में एएसपी पश्चिमी सस्पेंड
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Fri, 26 Feb 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांगीपुर में बीडीओ और कर्मचारियों के साथ मारपीट व मानिकपुर थाने में बमबाजी और फायरिंग के दौरान होमगार्ड की गोली मारकर हत्या के मामले में शासन ने एएसपी पश्चिमी को दोषी माना। दायित्व का निर्वहन न करने के आरोप में शासन ने एएसपी को सस्पेंड कर दिया।
अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी दिनेश कुमार सिंह को गुरुवार रात शासन ने सस्पेंड कर दिया। इस बाबत पत्र भी पुलिस अधीक्षक के पास भेजा गया। सूत्रों की मानें तो उनके ऊपर आरोप लगा है कि सांगीपुर विकासखंड में बुधवार को भारतीय किसान आंदोलन के कार्यकर्ताओं ने बीडीओ व कर्मचारियों के साथ मारपीट की थी। इसके अलावा उसी रात मानिकपुर थाने में घुसकर बदमाशों ने बमबाजी व फायरिंग की थी। बदमाशों की गोली का शिकार संतरी महादेव मिश्रा बने। शासन का मानना है कि दोनों घटनाओं में दायित्व का निर्वहन नहीं किया गया। उनकी लापरवाही के कारण ही घटनाएं घटित हुईं। यदि एएसपी ने दोनों मामलों को गंभीरता से लिया होता तो शायद घटना न घटती। देर रात पत्र पहुंचते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।