{"_id":"66aed37a7020c43fd626d9a97143e272","slug":"pratapgarh-crime-news-hindi-news-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती ने फांसी लगाकर दी जान ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती ने फांसी लगाकर दी जान
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Fri, 19 Feb 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
कंधई इलाके के एक गांव में शुक्रवार को एक युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोहड़ौर थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती मौसी के घर कंधई थाना के एक गांव में आई थी। गांव के लोगों की मानें तो उसका मौसी के देवर से प्रेम शुरू हो गया। कुछ दिनों बाद इसकी जानकारी देवर की पत्नी को हो गई। वह इसका विरोध करने लगी।
इस पर युवक ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। इस मामले में वह जेल में बंद है। इससे उसकी प्रेमिका काफी परेशान रहती थी। शुक्रवार को वह घर में अकेली थी। इस बीच कमरे में दुपट्टे से फांसी का फंदा बनाकर झूल गई। इससे उसकी मौत हो गई।