{"_id":"58d5600c4f1c1be6211a30b6","slug":"polish-consitabale-romio","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस का ही बंदा निकला ‘रोमियो’ ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस का ही बंदा निकला ‘रोमियो’
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Fri, 24 Mar 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
news
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शासन के आदेश पर एंटी रोमियो अभियान चला रही पुलिस को शुक्रवार को तगड़ा झटका लगा। पुलिस की कार्रवाई के दौरान एक होटल से होमगार्ड को पकड़ा गया। एक महिला होमगार्ड ने आरोप लगाया कि वह ड्यूटी दिलाने के नाम पर उसे होटल में बुलाता था। फोन पर अश्लील बातें करता था। शिकायत पर पुलिस होटल पहुंची और आरोपी होमगार्ड को हिरासत में ले लिया। उधर, रंगरेलियां मना रहे छह और मनचलों को भी पुलिस ने धर दबोचा। शहर के कई कालेजों आसपास भी पुलिस का डंडा चला। आसपास जमा शोहदों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई।
प्रदेश में मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालने के बाद आदित्यनाथ योगी ने मनचलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आदेश दिया है। डीजीपी ने पुलिस अधीक्षक को भेजे पत्र में एंटी रोमियो अभियान चलाने का निर्देश दिया। सीएम के इस निर्देश के बाद हरकत में आई बेल्हा की पुलिस ने शुक्रवार को भुपियामऊ रेलवे स्टेशन के पास रंगेहाथ दहिलामऊ की एक युवती और तीन युवकों को पकड़ लिया। पकड़े गए युवक लालगंज कोतवाली क्षेत्र के गावी महुबन निवासी रुस्तम पुत्र शातिर, रानीगंज अजगरा निवासी मिराज अहमद पुत्र अहमद अली, नगर कोतवाली के सकरौली निवासी हुसैन बताये जा रहे हैं। वहीं पकड़ी गई युवती नगर कोतवाली के दहिलामऊ इलाके की बताई जा रही है। पुलिस ने युवकों को थाने और युवती को महिला थाना भेजने के साथ ही उनके परिजनों को जानकारी दे दी है। इसी तरह कोहड़ौर में दो युवक और एक युवती रंगरेलियां मनाते पुलिस के हत्थे चढ़ गए। शहर कोतवाल ने बताया कि सिविल लाइन स्थित एक होटल से एक होमगार्ड पकड़ा गया है। उस पर एक महिला होमगार्ड ने फोन अश्लील बातें करने के साथ ही ड्यूटी दिलाने के नाम पर होटल में बुलाने का आरोप लगाया है। ऐसे ही शुक्रवार को सीओ सिटी शशिशेखर दीक्षित, महिला एसओ, नगर कोतवाल व मकंद्रूगंज चौकी प्रभारी दलबल के साथ रोमियो की धरपकड़ के लिए एमडीपीजी, पीबीडीसी, जीजीआईसी, सहित ग्रामीणांचल के प्राइवेट कॉलेजों में पहुंचे। पुलिस का वाहन आते देख मनचले खिसक लिए।